Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   criminals schedule They ransack house in one hour and carry out theft in 30 minutes in Varanasi

अपराध के हॉटस्पॉट में बदमाशों का ट्रेंड: घंटे भर में घर खंगालते हैं, 30 मिनट में टप्पेबाजी; सामने आई रणनीति

Tue, 17 Nov 2026 11:28 AM IST
Pragati Chand रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 17 Nov 2026 11:28 AM IST
सार

वाराणसी में बदमाशों की घड़ी में वारदात का वक्त तय है। वे घंटे भर में घर खंगालते हैं। 30 मिनट में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस की मानें तो चेन स्नेचिंग की 12 घटनाएं महज दो घंटे में हुईं।

विज्ञापन
criminals schedule They ransack house in one hour and carry out theft in 30 minutes in Varanasi
अपराध के हॉटस्पॉट में बदमाशों का ट्रेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए बदमाशों का अपना टाइम टेबल है। चेन स्नेचिंग से लेकर चोरी और टप्पेबाजी तक की घटनाओं के समय और तौर-तरीकों पर नजर डालें तो अपराधियों की एक तय रणनीति सामने आती है। कब, कहां और कैसे वारदात को अंजाम देना है, बदमाश इसके लिए पहले से समय और जगह चुन लेते हैं।

विज्ञापन


पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, चेन स्नेचिंग की 12 घटनाएं सुबह पांच से सात बजे के बीच महज दो घंटे में हुईं। वहीं, एक साल में दर्ज चोरी की 167 घटनाओं में से 110 वारदातें रात 2:30 से 3:30 बजे के बीच हुईं। टप्पेबाजी की घटनाओं में बदमाशों ने 30 मिनट के भीतर वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर होने का तरीका अपनाया। चेन स्नेचिंग की 12 घटनाओं में से 11 में बदमाशों ने बाइक का इस्तेमाल किया, जबकि एक वारदात में पैदल ही भाग निकले।
विज्ञापन


अपराध के इन तौर-तरीकों से साफ है कि बदमाश पुलिस की नजरों से बचने के लिए सुनसान रास्तों और कम गश्त वाले समय का फायदा उठाते हैं। खासकर बुजुर्ग महिलाएं उनके निशाने पर रहीं। चेन स्नेचिंग की 12 घटनाओं में आठ पीड़ित महिलाएं 50 से 70 वर्ष की उम्र की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बदमाश बेखौफ: एसीपी ऑफिस के बाहर महिला की चेन लूटी, काशी दर्शन करने गुजरात से आई थी

Trending Videos

वारदातें कॉलोनियों में उनके घरों के आसपास ही हुईं। चोरी की घटनाओं में भी बदमाशों ने रात का समय चुना। एक घंटे के भीतर घरों को खंगालकर वे फरार हो गए। सीसी कैमरों की फुटेज में 87 चोरी की घटनाओं का समय इसी अवधि में सामने आया। दूसरी ओर, महिलाओं को टप्पेबाजी का शिकार बनाने के लिए बदमाशों ने सुबह से दोपहर तक का समय चुना। 

छिनैती की घटनाएं रात 10 से 11 बजे के बीच अधिक दर्ज की गईं।चेन स्नेचरों ने सुबह के समय सुनसान रास्तों और कम आवाजाही का फायदा उठाकर महिलाओं को निशाना बनाया गया। इनमें छह बुजुर्ग महिलाएं थीं। 

सारनाथ के मवइयां में दुकान पर बैठी 72 वर्षीय द्रौपदी देवी के साथ घटना हुई। पहड़िया चौराहे पर महिला से चेन स्नेचिंग हुई। खोजवां (भेलूपुर) में असलहा दिखाकर महिला से चेन स्नेचिंग हुई। संजयनगर कॉलोनी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ वारदात हुई। 

सुबह पांच से सात बजे के बीच चेन स्नेचिंग
चेन स्नेचिंग की 12 घटनाओं में 11 में बदमाशों ने बाइक का इस्तेमाल किया। सुबह के समय सुनसान रास्तों और कम आवाजाही का फायदा उठाकर महिलाओं को निशाना बनाया गया। इनमें 6 बुजुर्ग महिलाएं थीं।
 
ये हुईं घटनाएं
  • सारनाथ के मवइयां में दुकान पर बैठी 72 वर्षीय द्रौपदी देवी के साथ घटना।
  • पहड़िया चौराहे पर महिला की चेन स्नेचिंग।
  • खोजवां (भेलूपुर) में असलहा दिखाकर महिला से चेन स्नेचिंग।
  • संजयनगर कॉलोनी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ वारदात।
  • बड़ालालपुर में महिला की चेन छीनी।
  • चोलापुर में महिला के साथ चेन स्नेचिंग।
  • करीब 70 प्रतिशत मामलों का पुलिस ने खुलासा किया।

एक घंटे में 167 घरों में चोरी
  • एक साल में चोरी की 167 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 110 वारदातें रात 2:30 से 3:30 बजे के बीच हुईं। सीसी कैमरों की फुटेज में 87 घटनाओं की टाइमिंग इसी अवधि की मिली। चोरों ने महज एक घंटे में घरों को खंगाल डाला।
  • अकेले शिवपुर में 62 चोरियां हुईं।
  • 19 मामलों में चोरों ने दिन में घरों को निशाना बनाया।
  • रात नौ से 12 बजे के बीच छह चोरियां दर्ज की गईं।
  • चोरी के मामलों में पुलिस करीब 30 प्रतिशत का ही खुलासा कर सकी है। बाकी मामलों में जांच जारी है।

30 मिनट में टप्पेबाजी, 12 वारदातें
शहर में टप्पेबाजी की 12 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें आठ महिलाओं और चार बुजुर्ग पुरुषों को निशाना बनाया गया। महिलाओं को ऑटो, मंदिर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शिकार बनाया गया। इन वारदातों में महिला टप्पेबाजों की संख्या अधिक रही। वहीं, बुजुर्ग पुरुषों को बैंक से निकलते समय और एटीएम के भीतर ठगी का शिकार बनाया गया।
  • सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच हुईं अधिकतर घटनाएं।
  • वारदात को अंजाम देने में बदमाशों ने करीब 30 मिनट का समय लिया।
  • पुलिस ने पांच मामलों का खुलासा किया, बाकी में जांच जारी है।
2800 कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों तक पहुंची पुलिस
चोरी, चेन स्नेचिंग और टप्पेबाजी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस ने करीब 2800 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें निजी कैमरों की भी अहम भूमिका रही। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों, बदमाशों और टप्पेबाजों तक पहुंची। जांच के दौरान 21 स्थानों पर कैमरे खराब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed