फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU All India third rank in Chemistry research on AI Most research done from 1992 to 2024

BHU: केमेस्ट्री में ऑल इंडिया तीसरी रैंक, AI पर 5,535 रिसर्च; 1992 से 2024 तक सबसे ज्यादा 5110 से ज्यादा शोध

Wed, 16 Apr 2025 10:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 10:54 AM IST
सार

रिसर्च के मामले में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने नया आयाम रचा है। उसे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। रसायन विज्ञान को बीएचयू का सर्वश्रेष्ठ विषय बताया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर भी यहां रिसर्च पेपर प्रकाशित हो रहे हैं।

विज्ञापन
BHU All India third rank in Chemistry research on AI Most research done from 1992 to 2024
रिसर्च के मामले में बीएचयू का भारत में तीसरा स्थान है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Research in BHU: रसायन विज्ञान के रिसर्च के मामले में बीएचयू का भारत में तीसरा स्थान है। एशिया में 90वां और दुनिया में 362वीं रैंकिंग है। 32 साल में रसायन विज्ञान के 39,513 रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का साइटेशन 1,055,756 है। ये आंकड़ा अमेरिकी शैक्षणिक संस्थान एजुरैंक की ओर से जारी किया गया है। रसायन विज्ञान को बीएचयू का सर्वश्रेष्ठ विषय बताया गया है। दूसरे स्थान पर बायोलॉजी के 39,255 रिसर्च पेपर और 791,322 साइटेशन है। 
विज्ञापन


एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, बीएचयू के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर 5,535 रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। इसका साइटेशन 71,760 है। बीएचयू के सबसे कम 4,363 रिसर्च बिजनेस विषय में प्रकाशित हुए हैं। इसका साइटेशन महज 52,391 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया में छठवीं रैंक, यूपी में दूसरा स्थान
एजेंसी के अनुसार ऑल इंडिया लेवल पर बीएचयू की छठवीं रैंकिंग है। यूपी में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के बाद दूसरा स्थान है। एशिया के 5,830 विश्वविद्यालयों में से 151वें स्थान और दुनिया के 14,131 विश्वविद्यालयों में से 767वें स्थान पर है। 

1992 से लेकर 2024 के बीच में सबसे ज्यादा 5110 से ज्यादा रिसर्च पेपर 2023 में प्रकाशित किए गए थे। 2024 में 4029 रिसर्च पेपर छपे। 2022 में 4933, 2021 में 4357 और 2020 में 4142 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए जा चुके हैं। 

बायोलॉजी के बाद सबसे ज्यादा छपे 5 रिसर्च पेपर

  • इंजीनियरिंग - 34,003 रिसर्च पेपर।  
  • भौतिक विज्ञान के 32,319 रिसर्च पेपर। 
  • पर्यावरण विज्ञान के 29,002 रिसर्च पेपर हैं। 
  • ऑर्गेनिक केमेस्ट्री के 25,062 रिसर्च पेपर। 
  • क्वांटम और पार्टिकल फिजिक्स के 23,157 रिसर्च पेपर।
  • बिजनेस के बाद सबसे कम रिसर्च पेपर वाले विषय
  • राजनीति विज्ञान  - 4,499 रिसर्च पेपर।
  • साइकेट्री - 4,605 रिसर्च पेपर।
  • हॉर्टीकल्चर - 4,639 रिसर्च पेपर।

पीएचडी : दूसरे फेज में 100 दाखिले
बीएचयू में दूसरे फेज की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया सप्ताह भर और चल सकती है। दूसरे फेज में मंगलवार तक 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों के एडमिशन हो चुके हैं। तीन दिन बाद मंगलवार को खुले बीएचयू के विभागों ने कन्वर्टेड खाली सीटों पर वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों को फीस जमा करने का लिंक भेजा। 30 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर पीएचडी में प्रवेश लिया। 15 को ही एडमिशन पूरा करने की डेडलाइन तय थी, लेकिन अवकाश की वजह से इसे सप्ताह भर के लिए और बढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed