{"_id":"6681df1bdfec1adfd407f024","slug":"bhu-admission-2024-window-locked-for-second-phase-fee-payment-for-admission-in-pg-courses-know-complete-information-varanasi-news-c-20-vns1075-650023-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Admission 2024:PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए दूसरे चरण के फीस भुगतान का विंडो लॉक, जानें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Admission 2024:PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए दूसरे चरण के फीस भुगतान का विंडो लॉक, जानें पूरी जानकारी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और इससे संबद्ध चार कॉलेजों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की फीस भुगतान प्रक्रिया रविवार की दोपहर 11:59 बजे समाप्त हो गई। ऑनलाइन सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन का कार्य पहले ही पूरा हो चुका था। अब बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति फीस जमा कर सीट लॉक करने वाले अभ्यर्थियों का ब्योरा एकत्र में जुट गई है।
बीएचयू और इससे जुड़े चार कॉलेजों की पीजी की लगभग 8500 सीटों पर प्रवेश के लिए पहले चरण की प्रक्रिया 17 जून को पूरी हो गई थी। पहले चरण में मुख्य कैंपस की 60 फीसदी और चारों महाविद्यालयों समेत 50 फीसदी सीटों पर दाखिला हो गया था। लगभग 4000 सीटें खाली हैं। उन पर दाखिले के लिए विश्वविद्यालय ने 22 जून को दूसरे चरण के प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी किया।
इसके मुताबिक 24 जून से समर्थ पोर्टल पर सीट आवंटन, 24 से 27 जून तक विश्वविद्यालय की ओर से आवंटित सीट पर अभ्यर्थी की स्वीकृति और 28 जून तक विभिन्न विभागों की ओर से अभ्यर्थी के स्वीकृति देने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बाद 30 जून को दोपहर 11:59 बजे तक ऑनलाइन फीस भुगतान की निर्धारित की गई थी। रविवार को फीस भुगतान का विंडो लॉक हो गया। अब प्रवेश समिति आगे की तैयारियों में जुट गई है। अवकाश होने के कारण रविवार को बैंक से फीस भुगतान का आंकड़ा प्रवेश समिति को नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि दूसरे चरण के लिए फीस भुगतान की समयावधि पूरी हाे चुकी है। बैंक से डिटेल मिलने पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। उम्मीद है इस बार सीटें भर जाएंगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विचार विमर्श के बाद आगे के चरण की योजना बनाई जाएगी।