{"_id":"66b0d83fd98c81c5c503dd9f","slug":"bhu-3000-registrations-for-1500-pg-seats-seats-remain-vacant-then-another-spot-round-will-conducted-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: पीजी की 1500 सीटों के लिए 3000 पंजीकरण, सीटें खाली रहीं तो चलाया जाएगा एक और स्पॉट राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: पीजी की 1500 सीटों के लिए 3000 पंजीकरण, सीटें खाली रहीं तो चलाया जाएगा एक और स्पॉट राउंड
Mon, 05 Aug 2024 07:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:18 PM IST
सार
Varanasi News: केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि स्पॉट राउंड की फीस भुगतान की प्रक्रिया रविवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद सीटों आकलन कर जरूरत के मुताबिक स्पॉट एडमिशन के लिए दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रहे स्पॉट राउंड में पीजी की रिक्त 1500 सीटों के लिए 3000 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन
बीएचयू के किसी पाठ्यक्रम में दाखिला ले चुके छात्र-छात्राओं को दोबारा पंजीकरण कराने का मौका न मिलने के कारण विश्वविद्यालय को इस बार खाली सीटें भर जाने का अनुमान है। मगर, इसके बाद भी सीटें न भरीं तो स्पाॅट राउंड का दूसरा चरण चलाया जाएगा।
विज्ञापन
बीएचयू और उससे संबद्ध महाविद्यालयों वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, डीएवी पीजी कॉलेज और आर्य महिला पीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर की 8500 सीटों पर दाखिले के लिए 11 जून से सीट आवंटन और प्रवेश चल रहा है।
विज्ञापन
पांच राउंड के सीट आवंटन के बाद भी लगभग 1500 सीटें खाली रह गई हैं। इनमें अधिकतर सीटें कॉलेजों की खाली हैं। खाली सीटों पर प्रवेश के लिए एक अगस्त से स्पॉट राउंड के तहत पंजीकरण शुरू किया गया।
बीएचयू ने गैरजरूरी भीड़ कम करने के लिए स्पॉट राउंड में ऐसे छात्र-छात्राओं के पंजीकरण पर रोक लगा दी, जिन्होंने विश्वविद्यालय के किसी पाठ्यक्रम में दाखिला ले लिया है।
वहीं, अगर कोई छात्र या छात्रा स्पॉट राउंड के तहत दाखिला लेना चाहता है तो उसे पहले लिए गए अपने एडमिशन को कैंसिल कराना होगा। दरअसल पिछले चरणों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने दाखिला लेने के बाद मनपसंद प्रोफेशनल कोर्स में मौका मिलने पर पीजी के नियमित कोर्स की सीटें छोड़ दी थीं।