बीएचयू: दाखिले से मना किया तो देने होंगे 1000 रुपये, 2026-27 सत्र की पीजी कोर्स प्रवेश प्रक्रिया होगी समाप्त
बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। तय समय तक दाखिला नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को बाद में प्रवेश के लिए एक हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बच सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सभी स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त को बंद होगी। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इसके बाद शुल्क वापसी भी विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार ही हो पाएगी। अगर कोई विद्यार्थी 31 अगस्त के बाद फीस वापसी का आवेदन करता है तो उसे 1000 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। यह धनराशि विश्वविद्यालय की ओर से काट ली जाएगी।
विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति ने इस संबंध में सूचना जारी कर अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा में प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। सूचना में बताया गया है कि 31 अगस्त से प्रवेश वापस लेने का विकल्प भी निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इसके बाद यदि कोई अभ्यर्थी प्रवेश निरस्त कराना चाहता है तो उसका आवेदन संबंधित केंद्र, संकाय, विभाग या कॉलेज की ओर से प्रक्रिया में लिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों से समयसीमा का ध्यान रखने और निर्धारित तिथि तक आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
पांच सितंबर से कक्षाएं चलाने की तैयारी : विश्वविद्यालय में नए सत्र में पांच सितंबर से कक्षाएं चलाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर विभागवार हुए प्रवेश के अनुसार प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से विभागवार कक्षाएं चलाने के उद्देश्य से समय-सारिणी तैयार कराने, शिक्षकों की सूची बनाए जाने आदि की दिशा में भी कार्रवाई चल रही है।
कृषि संस्थान में 3 दिन चलेगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन
वाराणसी। बीएचयू में कृषि विज्ञान संस्थान यूजी में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई है। कृषि विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. एसके सिंह की ओर से इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सत्यापन की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी।
8000 से ज्यादा सीटों पर हुआ पीजी में दाखिला
बीएचयू में नए सत्र में पीजी में दाखिले की जहां तक बात है, इस बार करीब 8500 सीटें पीजी में निर्धारित हैं। इसमें विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के साथ ही इससे जुड़े कॉलेज भी शामिल हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद भी बहुत से अभ्यर्थी फीस वापस कराने का आवेदन देते हैं। इसके पीछे अभ्यर्थियों का बीएचयू की जगह दूसरे संस्थान में जाना मुख्य वजह होती है। ऐसे में प्रवेश के समय जमा कराई गई फीस नियमानुसार वापस करने की मांग अभ्यर्थी करते हैं। अबकी पीजी की 500 सीटें खाली हैं इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती की है।