{"_id":"602d4bc428eb3f2f5b55e894","slug":"bhaspa-mla-narrowly-survives-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भासपा विधायक, एक मार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भासपा विधायक, एक मार ने मारी टक्कर
Wed, 17 Feb 2021 10:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कटहलगंज चौराहे पर मंगलवार को सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अजगरा के विधायक कैलाश नाथ सोनकर की कार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक व उनके सहयोगी और दूसरे कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, हादसे की सूचना पाकर चोलापुर थाने की पुलिस ने वाहन की व्यवस्था कर विधायक को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन
अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने बताया कि वह मुनारी में महाराजा सुहलदेव की जयंती के मद्देनजर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान मोहाव जाते समय शाम पांच के लगभग वह कटहलगंज चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान बेला से पहड़िया की ओर जा रहे चार पहिया वाहन ने उनके वाहन में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
संयोग अच्छा था और सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उधर, स्थानीय लोगों का कहना था कि चौराहे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को चौराहे से लगभग 10-10 मीटर पहले चारों ओर की सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाना चाहिए।
विज्ञापन