फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhartendu jayanti

भारतेंदु में दिखती है काशी की परंपरा, भारतेंदु हरिश्चंद्र की 170वीं जयंती पर हुआ वेबिनार

Thu, 10 Sep 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
bhartendu jayanti
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्मश्री राम बहादुर राय ने कहा कि भारतेंदु ने स्वतंत्रता संग्राम की बात लोगों तक पहुंचाई। यदि आज भारतेंदु होते तो यह प्रश्न खड़ा करते कि क्या आज हम गांधी के सपने को भारत में जमीन पर उतार पा रहे हैं। गांधी जी चाहते थे भारत की सत्ता गांव से शुरू हो। वह बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और इंटिग्रेटेड सोसाइटी ऑफ मीडिया प्रोफेशनल्स लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वेब संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थेे।
विज्ञापन

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के प्रो. कृपाशंकर चौबे ने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता के विकास के लिए भारतेन्दु ने घाटा सहकर भी प्रकाशन कार्य किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि कई वर्ष पहले ही भारतेन्दु जी ने निज भाषा के उन्नति की बात कह गए, जिसे अब नई शिक्षा नीति में स्वीकार किया गया है। इस दौरान प्रो. अवधेश प्रधान, प्रो. रजनीश शुक्ल, प्रो. टीएन सिंह, डॉ. प्रभा शंकर मिश्र, सुमित कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

लेखनी से जगाई भाषा के प्रति प्रेम की अलख
वाराणसी। हरिंश्चंद्र पीजी कॉलेज के संस्थापक भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती महाविद्यालय में मनाई गई। इस दौराना महाविद्यालय के परिसर एवं कंपनी गार्डेन में भारतेंदु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात हिंदी नव जागरण एवं भारतेन्दु विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. रुपाली श्रीवास्तव, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. ज्योत्स्ना चतुर्वेदी, प्रो. टीएन सिंह, राम आशीष, डॉ. विजय कुमार राय, संजय श्रीवास्तव, डॉ. सत्येदव त्रिपाठी, डॉ. उदय प्रताप सिंह, डॉ. दीपेश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतेंदु हरिश्चंद्र को किया नमन
वाराणसी। बसंत महिला महाविद्यालय राजघाट के हिंदी विभाग एवं मास कम्युनिकेशन के संयुक्त तत्वाधान में भारतेंदु और भारत भाव विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि चेन्नई मेडिकल कॉलेज के डॉ. सुब्बाइया षणमुगम थे। अध्यक्षता प्रो. नंद किशोर पांडेय ने की। स्वागत प्राचार्य डॉ. अलका सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed