फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhagwan of Chandauli planned Rakesh's murder in Chaubepur, two accused arrested

चंदौली के भगवान ने चौबेपुर क्षेत्र में कराई थी राकेश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2020 11:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Jul 2020 11:44 PM IST
सार

शूटर और साजिश रचने वाले की तलाश जारी 

विज्ञापन
Bhagwan of Chandauli planned Rakesh's murder in Chaubepur, two accused arrested
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंदौली जिले के पड़ाव मढ़िया निवासी राकेश श्रीवास्तव की हत्या जिले के अलीनगर कस्बे के भगवान सिंह ने कराई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए भगवान ने एक शूटर और दो दोस्तों को साथ लिया था। 

विज्ञापन


अलीनगर थाना के ख्यालगढ़ निवासी पुनीत सिंह उर्फ गोपाल और चंदौली के कोतवाली थाना के श्योखर खुर्द निवासी बाबूलाल उर्फ पिंटू उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पुलिस ने राकेश की हत्या का खुलासा किया। वारदात में श्योखर खुर्द निवासी शूटर अमन और भगवान सिंह की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन



चौबेपुर थाना अंतर्गत कमौली गांव में बीते 29 जून की शाम राकेश की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष चौबेपुर संजय त्रिपाठी और क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय की टीम गठित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से 40 किमी दूर तक लगे सीसी कैमरों को खंगाला गया। इन सभी के फुटेज से चिह्नित बदमाशों की तलाश शुरू की गई। गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर एसओ चौबेपुर, क्राइम ब्रांच प्रभारी, जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज त्रिवेणी सिंह, एसआई प्रदीप यादव, चिरईगांव चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश यादव और पुनदेव सिंह की टीम ने बलुआ पुल के समीप से पुनीत और बाबूलाल को गिरफ्तार किया। 

दोनों ने बताया कि राकेश की हत्या के बाद से ही गंगा के कछार में छुपे थे। जब भगवान और अमन उन्हें लेने नहीं आए तो वह पैदल ही चंदौली की ओर जा रहे थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जल्द ही भगवान और अमन भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

क्या थी वजह, क्या हुआ था 29 जून की शाम

पुनीत और बाबूलाल ने पूछताछ में बताया कि भगवान के छोटे भाई लक्ष्मण ने इस साल लगभग 12 लाख रुपये की जमीन बेची थी। राकेश और लक्ष्मण में अच्छी बनती थी। राकेश की संगत में आकर लक्ष्मण शराब, गांजा और स्मैक के नशे में खूब पैसा उड़ाता था। दोनों अविवाहित भी थे। 

बीते मई महीने में सड़क हादसे में लक्ष्मण की मौत हो गई। भगवान को लगता था कि राकेश उसके भाई लक्ष्मण का पैसा भी हड़प लिया है। साथ ही राकेश की संगत में आने की वजह से ही लक्ष्मण की मौत हुई है। इसके बाद राकेश की हत्या कराने का भगवान ने निर्णय ले लिया। 

भगवान ने अमन, पुनीत और बाबूलाल को बुलाकर राकेश की हत्या की योजना बनाई और सभी को 10-10 हजार रुपये देने को कहा। वारदात की शाम भगवान अपनी बाइक पर राकेश को बैठाकर लाया था। एक बाइक पर बाबूलाल और शूटर अमन थे और सबसे पीछे की बाइक में पुनीत अकेला था। कमौली में नहर पुलिया पर रुकने के बाद राकेश की कनपटी पर अमन ने गोली मारी थी। इसके बाद सभी भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed