{"_id":"66ebbe868769927c87065b60","slug":"bhadohi-mp-vinod-kumar-bind-vehicle-accident-in-varanasi-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बाल-बाल बचे भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद, वाराणसी में काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बाल-बाल बचे भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद, वाराणसी में काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं
Thu, 19 Sep 2024 11:32 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:32 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बचा। भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के हरहुआ के पास भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। सांसद पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि ऑल्टो गाड़ी को बचाने में काफिले की तीन गाडियां आपस में टकराईं।
विज्ञापन
यह है मामला
बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के सामने एक कार को बचाने में भदोही सांसद की फॉर्च्यूनर गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना के बाबत थनाध्यक्ष बड़ागांव अजय पांडेय ने बताया सुबह करीब 9:45 बजे भदोही सांसद विनोद बिंद का काफिला लखनऊ से बनारस जा रहा था। इसी दौरान बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के सामने यूटर्न लेने के लिए एक ऑल्टो कार घूम रही थी, जिससे सांसद की फॉर्च्यूनर गाड़ी टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में सांसद की फॉर्च्यूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। दुर्घटना के थोड़ी देर बाद उनका काफिला बनारस के लिए रवाना हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद ऑल्टो सवार वाहन लेकर बाबतपुर की तरफ निकल गया।