{"_id":"5b3a19ec4f1c1b264d8b98ca","slug":"bhadohi-lockup-death-murder-case-accused-family-do-protest-against-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकअप में मौत मामले में आया नया मोड़, हत्या का केस दर्ज होने के बाद धरने पर बैठा कोतवाल का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकअप में मौत मामले में आया नया मोड़, हत्या का केस दर्ज होने के बाद धरने पर बैठा कोतवाल का परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही जिले के गोपीगंज थाने के लॉकअप में ऑटो चालक रामजी मिश्र की मौत मामले में सोमवार को नया मोड़ सामने आया। ऑटो चालक की मौत के आरोप में कोतवाल इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। इस मुकदमे के खिलाफ आरोपी इंस्पेक्टर का परिवार थाने पर धरने पर बैठ गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
डेढ़ घंटे बाद डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव के जांच के आश्वासन पर वह शांत हुए। इधर, सोमवार को ही चौकी इंचार्ज अखिलेश्वर सिंह यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
फूलबाग निवासी ऑटो चालक रामजी अपने भाई के साथ जमीन विवाद की शिकायत करने शुक्रवार दोपहर गोपीगंज कोतवाली गए थे। लेकिन पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया था। इसके बाद लाकअप में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
रामजी के घर वालों ने पुलिस पर बिना लिखा-पढ़ी के लॉकअप में डालने और पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी ने प्रभारी कोतवाली सुनील वर्मा को लाइन हाजिर कर एएसपी को जांच की जिम्मेदारी दी थी। जबकि डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात ऑटो चालक की बेटी रेनू मिश्र की तहरीर पर गोपीगंज कोतवाली में लाइन हाजिर कोतवाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी ने कहा कि जांच चल रही है। जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।