{"_id":"649e6d56aa8822e63d0e6836","slug":"bhadohi-crime-when-asked-to-show-the-papers-of-the-vehicle-the-policeman-was-beaten-up-by-drunken-youth-cas-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi Crime: वाहन के कागज दिखाने को बोला तो नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मी को पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi Crime: वाहन के कागज दिखाने को बोला तो नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मी को पीटा, मुकदमा दर्ज
Fri, 30 Jun 2023 11:23 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:23 AM IST
सार
गोपीगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्यामजी यादव गुरुवार की देर शाम कांस्टेबल विष्णु सिंह के साथ कार्य करके वापस कसीदहा चौकी जा रहे थे। इस बीच सीखापुर बाजार में सड़क के किनारे दो पहिया वाहन बिना नंबर की खड़ी थी। जिस के संबंध में अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की गई। इस बीच नशे में धुत बाइक सवार एक व्यक्ति पास आया।
विज्ञापन
up 112
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सीखापुर बाजार के पास नशे में धुत युवकों ने एसआई को मारपीट कर घायल कर दिया। वाहन चेकिंग के दौरान एसआई ने बगैर नंबर प्लेट की वाहन होने के कारण रोका था। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Kashi Vishwanath: सावन में एटीएस कमांडो की निगरानी में रहेंगे बाबा के भक्त, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्यामजी यादव गुरुवार की देर शाम कांस्टेबल विष्णु सिंह के साथ कार्य करके वापस कसीदहा चौकी जा रहे थे। इस बीच सीखापुर बाजार में सड़क के किनारे दो पहिया वाहन बिना नंबर की खड़ी थी। जिस के संबंध में अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की गई। इस बीच नशे में धुत बाइक सवार एक व्यक्ति पास आया। एसआई ने उससे पूछताछ के बाद वाहन के कागज दिखाने को कहा।
विज्ञापन
जिसपर वह कागज नहीं दिखा सका। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसने एसआई के साथ कहासुनी कर ली और अपने चार अन्य भाई के साथ मिलकर गाली गलौच देते हुए एसआई के ऊपर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे एसआई केे काफी चोटें आई। सूचना मिलते ही कसिदहां चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नशे में धुत बाइक सवार शिवकरन सरोज के साथ उसके भाई रमेश पासी को हिरासत में लेकर थाने लाई। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर तीन अन्य जयप्रकाश, ओमप्रकाश और विशाल निवासी तुलापुर, रोही फरार हो गए। पुलिस ने युवकों की बाइक को सीज करते हुए पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस फरार तीन भाइयों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद ने बताया कि पुलिसकर्मी के साथ मारपीट के आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीन अन्य की तलाश की जा रही है।