{"_id":"63a4a5b09462bc1dc00f38ae","slug":"bf-7-one-patient-can-infect-15-people-varanasi-news-vns6899774170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएफ.7 : एक मरीज 15 लोगों को कर सकता है संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएफ.7 : एक मरीज 15 लोगों को कर सकता है संक्रमित
विज्ञापन
कोविड का नया वैरियंट बीएफ.7 अब तक के सभी वैरियंट से ज्यादा खतरनाक है। इसकी संक्रमण क्षमता भी बहुत अधिक है। बीएचयू के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वैरियंट से संक्रमित एक व्यक्ति 15 लोगों को चपेट में ले सकता है। लिहाजा, प्रोटोकॉल के पालन के साथ ही टीकाकरण जरूरी है। नया वैरियंट चीन, जापान, ब्राजील व यूएसए में फैला है। भारत में भी केस मिल चुके हैं।
अपनी वैक्सीन 80 फीसदी असरदार
चीन में इसका प्रभाव ज्यादा है। उनकी कोरोना वैक्सीन में संक्रमण से लड़ने की क्षमता महज 40 प्रतिशत है। जबकि भारत में बनी वैक्सीन 80 प्रतिशत असरदार है। नए वैरियंट में जो म्यूटेशन मिल रहा है, उसकी संक्रमण दर ज्यादा है। अगर एक व्यक्ति बीएफ.7 से संक्रमित है तो वह 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है। पिछले ओमिक्रोन वैरियंट से बहुत लोग संक्रमित हो चुके हैं। उनके शरीर में नए वैरियंट से लड़ने की क्षमता भी ज्यादा रहेगी। लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। - प्रो. सुनीत कुमार सिंह, माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट, आईएमएस बीएचयू
जल्द शुरू होगा अध्ययन
बात सही है कि भारत में अभी इसका असर कम है, लेकिन सतर्कता बरतने की जरूरत है। चीन में इसका प्रभाव ज्यादा है। वहां जो वैक्सीन लगाई गई है, उसका असर बहुत कम है। एक अध्ययन के अनुसार अब तक मिले अन्य वैरियंट के मुकाबले बीएफ.7 में संक्रमण क्षमता अधिक है। इस वैरियंट में भी म्यूटेशन हैं, जो कि ज्यादा लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखते हैं। शुरुआत में एक से दो, डेल्टा में 5 से 6 और ओमिक्रोन में संक्रमण क्षमता 8 तक पहुंच गई थी। - प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, प्राणि विज्ञान विभाग, बीएचयू