फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Before Modi's departure at Varanasi Airport, PM Modi gave this big lesson to BJP workers

वाराणसीः एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने भाजपा नेता को पैर छूने से रोका, फिर दी नसीहत

Sun, 16 Feb 2020 11:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 16 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Before Modi's departure at Varanasi Airport, PM Modi gave this big lesson to BJP workers
वाराणसी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला।

काशी के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बड़ी सीख दे दी। बिना कुछ कहे पीएम ने ऐसा सबक सिखा दिया, जो कि अपने-आप में कुशल नेतृत्वकर्ता की बड़ी पहचान है। दरअसल, एयरपोर्ट के एप्रन पर पीएम मोदी की अगवानी के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश त्रिवेदी पीएम का पैर छूने के लिए झुके उसके बाद पीएम ने उनको रोका और कुछ बातचीत करने के बाद आगे बढ़ गए। पीएम मोदी ने ऐसा करके संदेश दिया कि पार्टी में सभी लोग समान हैं।

विज्ञापन


दरअसल, वापसी में पीएम मोदी एयरपोर्ट पर सायं 5.12 बजे पहुंचे। एयरपोर्ट के एप्रन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आशुतोष टंडन, मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, मेयर मृदुला जायसवाल, चेयरमैन अपराजिता सोनकर, शंकर राय, संजय गिरी, शैलेश पांडेय, रामप्रकाश दुबे तथा एडीजी, कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी ने उनको सीऑफ किया।
विज्ञापन


फिर प्रधानमंत्री 5.25 बजे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली प्रस्थान कर गए। प्रधानमंत्री के जाने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक साथ लखनऊ प्रस्थान किये। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य भाजपा नेताओं के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Before Modi's departure at Varanasi Airport, PM Modi gave this big lesson to BJP workers
वाराणसी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

बताते चलें कि बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से 10:25 बजे पहुंचे। एयरपोर्ट पर नेताओं से मिलने के बाद एयरपोर्ट से 10:40 बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से शहर के लिए प्रस्थान किये।

वाराणसी एयरपोर्ट के एप्रन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री नीलकंठ तिवारी ,मंत्री अनिल राजभर, मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, पिण्डरा विधायक अवधेश सिंह, मेयर मृदुला जयसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर,नवीन कपूर, शैलेश पांडे, राकेश द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, महेश चंद्र श्रीवास्तव ने एयरपोर्ट के एप्रन पर स्वागत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed