{"_id":"5b391ab74f1c1bf26e8bb091","slug":"basic-and-primary-school-will-be-open-from-today-after-summer-vacation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियों के बाद परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में आज से शुरू होगा पठन-पाठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियों के बाद परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में आज से शुरू होगा पठन-पाठन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 02 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टी के बाद सोमवार से परिषदीय और माध्यमिक विद्यालय खुल जाएंगे। इसके मद्देनजर स्कूलों में तैयारियों के साथ ही बच्चों ने भी अपनी तैयारी की है। वाराणसी में स्कूल बैग, कॉपी-किताब की दुकानों पर खरीदारी के लिए रविवार को भीड़ लगी रही।
पहली अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद शहर के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश का काम पूरा हो चुका है। कॉन्वेंट स्कूल पिछले हफ्ते से ही खुल गए हैं। अब वहां केवल आरटीई के तीसरे चरण के तहत दाखिला पाने वाले बच्चों का ही प्रवेश होना है।
15 जुलाई तक आवेदन करने वाले बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। इधर बीएसए ने भी सभी प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया था।
विज्ञापन
सोमवार से स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हो जाएगा लेकिन कक्षा सात के बच्चों को छोड़ अन्य कक्षाओं के बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। जूता-मोजा के लिए भी इंतजार करना पड़ेगा।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को जल्द ही यूनिफार्म के साथ ही स्कूल बैग का वितरण किया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक जेपी सिंह ने बताया कि बच्चों को जल्द से जल्द सभी किताबें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

नौ जुलाई से कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे शिक्षक
उधर, माध्यमिक विद्यालयों को लेकर भी जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह सर्तक हैं। कहा कि सत्र नियमित करने के उद्देश्य से समय से प्रवेश, प्रैक्टिकल सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
वेतन विसंगति सहित कई मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक नौ जुलाई को शिक्षक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक जुलाई को जेपी मेहता इंटर कॉलेज में शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका फैसला हुआ।
जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, जिला मंत्री कमलेश सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करेंगे इसके बाद नौ अगस्त को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।