Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bar Council stays Rajatalab Tehsil Bar elections in Varanasi

वाराणसी: राजातालाब तहसील बार के चुनाव पर बार काउंसिल ने लगाई रोक, आदेश की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी

Thu, 26 Nov 2026 01:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Nov 2026 01:23 PM IST
सार

बार काउंसिल ने वाराणसी के राजातालाब तहसील बार के चुनाव पर रोक लगा दी है। साथ ही आदेश का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। हालांकि चुनाल के लिए अध्यक्ष-महामंत्री समेत 16 ने नामांकन किया है। 

विज्ञापन
Bar Council stays Rajatalab Tehsil Bar elections in Varanasi
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश।

विस्तार

तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के 5 दिसंबर को होने वाले चुनाव पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने रोक लगा दी है। यह कार्रवाई तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष रामजी पटेल की शिकायत पर की गई है। बार काउंसिल की ओर से जारी आदेश में चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष रामजी पटेल ने पिछले दिनों बार काउंसिल को पत्र भेजकर चुनाव प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी किए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए चुनाव पर रोक लगाने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर बार काउंसिल की जांच समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय और देवेंद्र मिश्रा नगरहा ने रोक संबंधी आदेश जारी कर तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वार्षिक चुनाव 2027 के लिए अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के दौरान तहसील परिसर में काफी गहमागहमी रही। हालांकि, चुनाव पर रोक के आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। इस संबंध में चुनाव संचालन समिति के सदस्य छेदी यादव और संदीप भारद्वाज ने कहा कि चुनाव तय समय पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed