{"_id":"697a040629f8cc99830b3de2","slug":"banks-on-strike-following-call-by-ufbu-demanding-5-day-banking-week-in-varanasi-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बैंको में हड़ताल, एक ही दिन में 400 करोड़ का लेन-देन प्रभावित; वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बैंको में हड़ताल, एक ही दिन में 400 करोड़ का लेन-देन प्रभावित; वजह जान लें
Wed, 28 Jan 2026 06:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:11 PM IST
सार
Varanasi News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर यूएफबीयू के आह्वान पर 400 से अधिक बैंक शाखाओं में पूर्ण तालाबंदी की गई। इस दौरान एक ही दिन में 400 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
बैंको में हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संयुक्त फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर मंगलवार को बैंकों हड़ताल रही। जिले भर में सरकारी बैंकों की 400 से अधिक शाखाओं में पूर्ण तालाबंदी रही, जबकि लगभग 3000 बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते कैश लेन-देन, समाशोधन, अंतरण, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सभी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं, जिससे अकेले वाराणसी में लगभग 400 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान यूएफबीयू के बैनर तले सुबह से ही बैंक कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालते हुए हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर कैंटोनमेंट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय पर कई घंटे जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक के अंचल कार्यालय, बैंक ऑफ बड़ौदा और नदेसर स्थित इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय पर पहुंचकर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
दोपहर लगभग एक बजे 500 से अधिक बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने मकबूल आलम रोड स्थित ट्रेड सेंटर में पंजाब नेशनल बैंक एवं केनरा बैंक के अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते पूरे दिन बैंकिंग गतिविधियां पूरी तरह बाधित रहीं और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यूएफबीयू वाराणसी इकाई के संयोजक एवं यूपी बैंक इम्प्लॉई यूनियन वाराणसी इकाई के मंत्री संजय शर्मा तथा अध्यक्ष आर.बी. चौबे ने कहा कि यदि बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों की जायज़ मांगों को सरकार ने शीघ्र नहीं माना तो यूएफबीयू अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगा।
उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सभा व प्रदर्शन का नेतृत्व आशीष श्रीवास्तव, जितेंद्र सोनकर, आनंद कुमार, शालिनी दत्त, रश्मि कुमारी, विनय गुप्ता, प्रमोद सिंह, प्रमोद द्विवेदी, शीतला प्रसाद दुबे, मनोज सिंह, सुधीर सिंह, गुड्डू एवं मोहित समेत अन्य मौजूद रहे।
