फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bank ATM vacant, city-village all upset

बैंक-एटीएम खाली, शहर-गांव सब परेशान

Tue, 06 Dec 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Tue, 06 Dec 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bank ATM vacant, city-village all upset
बैंक के बाहर रुपये निकालने के लिए लगी कतार।
रविवार की छुट्टी के बाद खुले बैंकों-डाकघरों में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही लाइन में लगे ग्राहक कैश का इंतजार करते रहे लेकि न जरूरत के हिसाब से लोगों को रुपये नहीं मिल सके। कुछ इस तरह के हालात एटीएम पर भी रहे। इक्का-दुक्का एटीएम जो चल रहे थे, वहां लंबी लाइनें लगी रही। बैंक अधिकार इसकी वजह कैश की किल्लत बता रहे हैं। उनका कहना है कि मांग के हिसाब से रुपये नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


महीने की शुरूआत से ही आम ग्राहकों के साथ ही वेतन, पेंशनधारकों को रुपये के लिए परेशान होना पड़ रहा है। रुपये के लिए लोग हर दिन बैंक-डाकघर जा रहे हैं लेकिन लाइन में लगने के बाद भी रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। सरकार की ओर से वेतन-पेंशन धारकों के लिए बैंक में अलग काउंटर बनाने की घोषणा का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। वेतन भोगियों और पेंशन हासिल करने वालों को सामान्य लाइन में लगना पड़ा। कैश के संकट की वजह से सोमवार को भी शहर और ग्रामीण इलाकों में काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक, डाकघर, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक की कई शाखाओं पर सन्नाटा रहा। 
विज्ञापन


शहर और ग्रामीण इलाकों में एटीएम में रुपये भरे जाने के लीड बैंक मैनेजर और जिलाधिकारी के दावे कारगर नहीं रहे। रविवार को अधिकारियों ने सोमवार को एटीएम में रुपये डाले जाने का दावा किया था लेकिन हालत यह रही कि एचडीएफसी बैंक के कुछ एटीएम को छोड़कर एसबीआई, यूनियन बैंक, पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक के अधिकांश एटीएम पर ताला लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तहसील के राजस्व कर्मचारियों ने सोमवार को ग्रामीण बैंक से भुगतान न होने पर भोजूबीर स्थित काशी-गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के बाहर जाम लगा दिया। हंगामे और प्रदर्शन के कारण करीब दस मिनट तक आवागमन बाधित रहा। बाद में कर्मचारी डीएम से मिलने पहुंचे। डीएम की गैर मौजूदगी में वह एडीएम प्रशासन मुनींद्र उपाध्याय से मिले। अधिकारियों से वार्ता के बाद बैंक से शाम पांच बजे करीब सौ कर्मचारियों को चार-चार हजार रुपये बांटे गए।


 राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का कहना है कि तीनों तहसीलों के 700 अमीनों का खाता काशी-गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में है। वह शनिवार को बैंक से पैसे निकालने गए थे लेकिन पैसा नहीं मिला। बताया गया कि सोमवार को पैसा मिलेगा। सोमवार को बताया गया कि कैश नहीं है। प्रदर्शन में राजेश कुमार, जगदीश यादव, संजय चौबे, वीरेंद्र, कन्हैया राम, दर्शन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed