फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bangladeshi youth caught at Cantt station in Varanasi

Varanasi News: कैंट स्टेशन पर पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक, दिल्ली जाने की फिराक में था

Wed, 15 Oct 2025 08:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 Oct 2025 08:55 AM IST
सार

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। कैंट रेलवे स्टेशन पर टीम द्वारा एक बांग्लादेशी युवक पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की। 

विज्ञापन
Bangladeshi youth caught at Cantt station in Varanasi
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक बांग्लादेशी युवक को पकड़ा है। युवक सियालदाह एक्सप्रेस से आया था और नई दिल्ली जाने की तैयारी में था। एटीएस, एलआईयू और रेलवे इंटेलिजेंस की पूछताछ में आरोपी के पास से कोई पासपोर्ट और रेल टिकट नहीं मिला। उसकी पहचान बांग्लादेश के लाल मोनीहाट जिला बेनापोल निवासी मोहम्मद लाशिद (19) के रूप में हुई। 

विज्ञापन


युवक ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि उसके पिता रिक्शा चलाते हैं। भारत में रोजी- रोटी के लिए उसने मिलन नामक व्यक्ति को 20 हजार टाका (बांग्लादेश करेंसी) दिया था। एजेंट ने युवक को दिल्ली जाकर काम करने का सुझाव दिया था। वह 12 अक्तूबर को बेनोपोल (बांग्लादेश) स्टेशन से मालगाड़ी में चढ़ गया। 
विज्ञापन


हरदासपुर बॉर्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश किया। फिर लोकल सियालदाह स्टेशन से ट्रेन संख्या- 22317 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस में बैठकर यात्रा की। जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि एलआईयू, इंटेलीजेंस, आईबी को भी सूचना दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed