Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bangladesh Violence Hindu leader says Muhammad Yunus Nobel Prize should be revoked makes demand

Bangladesh Violence: हिन्दुवादी नेता बोले- मोहम्मद यूनुस का नोबेल पुरस्कार वापस लिया जाना चाहिए; की ये मांग

Sat, 27 Dec 2025 05:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 05:10 PM IST
सार

Varanasi News: बांग्लादेश में चल रहे हिंसा मामले में हिन्दुवादी नेता अब सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में अरुण पाठक ने मोहम्मद यूनुस से नोबेल पुरस्कार वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
Bangladesh Violence Hindu leader says Muhammad Yunus Nobel Prize should be revoked makes demand
हिंदूवादी नेता अरुण पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष और विश्व हिन्दू सेना प्रमुख अरुण पाठक ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का नोबेल पुरस्कार वापस लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


हिन्दुवादी नेता अरुण पाठक ने कहा कि बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार हिंदुओं की हत्या और हमलों के लेकर भारत भी भारी दबाव में आ गई है। अरुण पाठक ने ढाका में हिंदू युवक की हत्या किए जाने और कई हिंदू घरों में आग लगाए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए यूनुस सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने देश भर के हिंदू संगठनों से अपील की कि राष्ट्रपति और मोदी सरकार के नाम एक सामूहिक पत्र लिखा जाए। हिंदू युवक के जिंदा जलाए जाने का बदला लिया जाए। इस वैश्विक मसले का ऐसा हल निकाला जाए, जिससे पूरा विश्व एक सीख की तरह देखे। साथ ही देश के किसी भी कोने में हिंदू हों, उन्हें इस फैसले पर गर्व हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विपक्षियों पर साधा निशाना

अरुण पाठक ने कहा कि मोहम्मद यूनुस के कमान संभालने के बाद से भारत विरोधी मुहिम को हवा देनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे इस चिंगारी ने भयानक आग का रूप धारण कर लिया है। शेख हसीना सरकार के पतन के बाद ढाका के पॉलिटिकल कॉरिडोर में चीन और पाकिस्तान की चहलकदमी बढ़ गई है। भारत विरोध में मोहम्मद यूनुस उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जहां बर्बादी के अलावा कुछ नहीं।

पाकिस्तान अपने दशकों पुराने मंसूबों को अंजाम देने में जुट गया है, वहीं चीन भारत के खिलाफ बफर बनाने की कोशिश में है। इस सियासी चाल को हर सनातनी समझ रहा है। आने वाले समय में हम सनातनियों को शठे शाठ्यम समाचरेत् के सूत्र पर चलने को मजबूर ना किया जाए, नहीं तो एक हिंदू युवक के बदले 10 बांग्लादेशी मुस्लिम को चिह्नित कर सबक सिखाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed