फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras station gets first Vande Bharat train for Agra

Vande Bharat Train: बनारस स्टेशन को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, आगरा-बनारस के बीच कर सकेंगे यात्रा

Sat, 07 Sep 2024 05:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

बनारस स्टेशन को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है। अभी कैंट रेलवे स्टेशन से चार वंदे भारत ट्रेन चलती है। अब आगरा-बनारस के बीच चलने वाली ट्रेन का स्टॉपेज बनारस स्टेशन पर होगा। 

विज्ञापन
Banaras station gets  first Vande Bharat train for Agra
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-बनारस के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव कैंट स्टेशन पर नहीं होगा। बनारस स्टेशन से ही ट्रेन संचालित होगी। यह पहली ट्रेन होगी, जो बनारस स्टेशन से चलेगी। अब तक चार वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कैंट रेलवे स्टेशन से ही हो रहा है।
विज्ञापन


22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत का शुभारंभ के समय सिर्फ एक दिन बनारस से संचालन हुआ था, लेकिन फिर उसे कैंट स्टेशन से ही चलाया गया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल का माॅडल स्टेशन बनारस है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसमें बनारस-आगरा वंदे भारत भी शामिल है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस स्टेशन के लिए पहली वंदे भारत होगी। दो से तीन दिन के अंदर ट्रेन का नंबर, किराया समेत आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस स्टेशन से अपराह्न 3.20 बजे वंदे भारत खुलेगी और प्रयागराज, कानपुर, इटावा, टूंडला होते हुए रात 10.20 बजे आगरा पहुंचेगी। उधर से सुबह छह बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

सवा सात घंटे में देवघर-वाराणसी का सफर होगा तय

वाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेन सवा सात घंटे का सफर तय करेगी। सुबह 6.20 बजे कैंट से खुलेगी और दोपहर 1.30 बजे झारखंड पहुंचेगी। उधर, देवघर से अपराह्न 3.15 बजे खुलेगी और रात 10.20 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। पीडीडीयूनगर, सासाराम, गया, नेवादा और कीयूल जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव होगा। सीसी का किराया 1365 रुपये और ईसी का किराया 2415 रुपये प्रति यात्री है। उत्तर रेल अधिकारियों ने बताया कि समय को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं आई है।

ये भी जानें

  • आगरा और देवघर को लेकर काशी के खाते में दर्ज होगी छह वंदे भारत
  • दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज रूट पर दो वंदे भारत
  • लखनऊ-पटना वाया अयोध्या मार्ग पर एक
  • रांची-वाराणसी रूट पर एक वंदे भारत है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed