फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras gets 24 hours electricity: AK Sharma

बनारस को मिले 24 घंटे बिजली, सुनिश्चित करें अफसर: एके शर्मा

Sun, 09 Jul 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Banaras gets 24 hours electricity: AK Sharma
बनारस को मिले 24 घंटे बिजली, सुनिश्चित करें अफसर: एके शर्मा -ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बनारस समेत पूर्वांचल के जिलों में खराब आपूर्ति व्यवस्था पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

बनारस में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। गड़बड़ी समय से दुरुस्त कराएं ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं चलेगी। हर हाल में निर्बाध बिजली मिलनी है। यह कहना है प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का। ऊर्जा मंत्री ने शनिवार को भिखारीपुर विद्युत नगर स्थित सभागार में बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और आपूर्ति बेहतर करने का सुझाव दिया। उन्होंने वाराणसी समेत पूर्वांचल के दूसरे जिलों में बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि दो महीने का समय दिया जा रहा है। इस अवधि में सुधार किया जाए। जाे कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाए। सभी अधिकारी पूरी सजगता के साथ उपकेंद्रों का निरीक्षण करें। साथ ही जर्जर तार बदलवाएं और ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराएं। जून जैसी नौबत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

बकायेदारों को पहले सूचना दें



ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बकाया बिजली का भुगतान कराने का प्रयास किया जाए। बकायेदारी में कनेक्शन काटना समझदारी नहीं है। जिस उपभोक्ता का बिल बकाया है, उसे समझाया जाए। बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाए। फोन करके समझाया जाए। कनेक्शन काटने का विकल्प अंतिम होना चाहिए। एसडीओ, अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता को पूरी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यालयों का निरीक्षण कर जाना कामकाज

ऊर्जा मंत्री ने कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। साथ ही कर्मचारियों से बात करके उनके कामकाज की जानकारी ली। 1912 टोल फ्री नंबर पर आने वाली शिकायतों के बारे में भी पूछा और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है। शिकायतों का निपटारा तय समय पर किया जाना है। दरअसल, ऊर्जा मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे के सिलसिले में आए थे और शनिवार को समीक्षा करने पहुंच गए। इस मौके पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार, अधीक्षण अभियंता आरके बंसल के साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed