फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Drama Fest will start April 3 poster launched

Banaras Drama Fest: तीन अप्रैल से शुरू होगा बनारस ड्रामा फेस्ट, पोस्टर लॉन्च कर दी गई पूरी जानकारी

Tue, 27 Feb 2024 03:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 03:31 PM IST
सार

Banaras Drama Fest: आयोजन में बाल नाटक, नुक्कड़ नाटक, एकल नाटक, पूर्णकालिक नाटक, गोष्ठी और सम्मान समारोह होंगे। विविध प्रदेशों की नाट्य प्रस्तुतियों का बनारस के दर्शकों को रसास्वादन करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Banaras Drama Fest will start April 3 poster launched
बनारस ड्रामा फेस्ट का पोस्टर लॉन्च करते प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया कल्चरल काउंसिल की ओर से हिंदी रंगमंच दिवस पर तीन अप्रैल को बनारस ड्रामा फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। नाटी इमली में प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी ने बनारस ड्रामा फेस्ट के पोस्टर का लोकार्पण किया। सात दिवसीय इस ड्रामा फेस्ट का समापन नौ अप्रैल को होगा।
विज्ञापन


काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ रंगकर्मी सलीम राजा ने बताया कि बनारस के अलग-अलग प्रेक्षागृहों में नाटक होंगे। आयोजन में बाल नाटक, नुक्कड़ नाटक, एकल नाटक, पूर्णकालिक नाटक, गोष्ठी और सम्मान समारोह होंगे। विविध प्रदेशों की नाट्य प्रस्तुतियों का बनारस के दर्शकों को रसास्वादन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


पोस्टर का लोकार्पण करते हुए प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि नाटक से जन-जन को जोड़ने की जरूरत है। शादी-विवाह या अन्य मांगलिक कार्यों के अवसर पर भी संगीत कार्यक्रमों की तरह नाटक को भी जोड़ने की जरूरत है। इससे नाट्य कलाकारों का भी भला होगा और कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर नाट्यकर्मी कुसुम मिश्र और राजलक्ष्मी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed