फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Bar Association Vice President more than 10 years and less than 10 years one post each abolished

बनारस बार एसोसिएशन: उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक और 10 साल से कम का एक-एक पद समाप्त

Fri, 29 Apr 2022 04:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Apr 2022 04:13 PM IST
सार

बनारस बार एसोसिएशन में गुप्त मतदान के बाद बड़े अंतर से संविधान संशोधन के पक्ष में पड़ा मत। 

विज्ञापन
Banaras Bar Association Vice President more than 10 years and less than 10 years one post each abolished
बनारस बार एसोसिएशन में गुप्त मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब बनारस बार में उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक का एक पद और 10 वर्ष से कम का एक मात्र पद समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार को बनारस बार एसोसिएशन में गुप्त मतदान के बाद बड़े अंतर से संविधान संशोधन के पक्ष में मत पड़ा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन क्षत्रधारी सिंह ने देर शाम परिणाम की घोषणा की। इसमें दोनों पद को समाप्त करने पर मुहर लगी। 

विज्ञापन


घोषणा के मुताबिक जिन चार बिंदुओं पर मतदान कराया गया, उनमें उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के दो पदों में से एक को समाप्त करने के पक्ष में 1288 और विपक्ष में 445, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के एक पद को समाप्त करने के पक्ष में 1274 और विपक्ष में 453, संयुक्त सचिव प्रकाशन और पुस्तकालय के दो पदों को एक कर संयुक्त मंत्री पुस्तकालय व प्रकाशन करने के पक्ष में 1262 मत और विपक्ष में 448 मत पड़े।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने के लिए किसी पद पर 10 वर्ष वकालत अनुभव करने के पक्ष में 1275 और विपक्ष में 428 मत पड़े। इस तरह अब बनारस बार में उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक का एक पद और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम का एक मात्र पद समाप्त हो गया। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय और प्रकाशन को एक पद पर विलय कर दिया गया और मैनेजिंग से लेकर सभी पदों पर 10 वर्ष का वकालत अनुभव आवश्यक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक चला। इसमें 4445 मतदाताओं में से 1738 ने मत का प्रयोग किया। चार बजे मतगणना शुरू हुई, शाम सवा छह बजे तक परिणाम आ गया। चुनाव कराने में एल्डर्स कमेटी के सदस्य रामानन्द श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पाठक, अवधेश कुशवाहा, धर्मेंद्र नाथ शर्मा, विशेष समिति में अजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह प्रिंस, अशोक राय, ऋषिदेव मिश्र, रुद्र कुमार पाठक के अलावा प्रदीप श्रीवास्तव, अंशुमान त्रिपाठी और बनारस बार के अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ शर्मा, महामंत्री रत्नेश्वर पांडेय की भूमिका अहम रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed