फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ban on students talking to media in IIT BHU

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में छात्रों के मीडिया से बात करने पर रोक

Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ban on students talking to media in IIT BHU
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले का खुलासा होने के बाद जिस तरह से जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, उससे सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच आईआईटी में छात्रों को मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी गई है। पीआर सेल की ओर से छात्रों को एक मेल जारी कर इसका पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

आईआईटी में पीआर सेल के साथ ही छात्रों का अपना अलग सेल भी है। छात्र अपने संंबंधित सेल के माध्यम से समय-समय पर महत्वपूर्ण सूचनाएं छात्रों के बीच जारी करते हैं। इस बीच जिस तरह से आईआईटी में दुष्कर्म की घटना के बाद से देश भर में नाराजगी, विरोध प्रदर्शन हो रहा है, उसमें संस्थान का नाम भी बार बार आ रहा है। अब जबकि आरोपी पकड़े जा चुके हैं, ऐसे में इस मुद्दे को लेकर आईआईटी बीएचयू में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पीआर सेल ने जिमखाना के वाइस प्रेसिडेंट और स्टूडेंट पार्लियामेंट के वाइस प्रेसिडेंट को मेल भेजा है। साथ ही यही मेल सभी छात्रों को जारी कर किसी तरह का बयान न देने, मीडिया से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही यह भी चेताया गया है कि निर्देशों का पालन न करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed