फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia person also in missing Air Force aircraft in assam

एयरफोर्स के विमान में बलिया के सूरज भी थे सवार, 19 फरवरी को हुई थी शादी

Wed, 05 Jun 2019 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Jun 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Ballia person also in missing Air Force aircraft in assam
एएन-32 विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

असम के जोरहट से तीन जून को उड़ान भरने के बाद लापता भारतीय वायुसेना के एएन 32 परिवहन विमान में बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा निवासी सूरज भी वायु सेना के अन्य कर्मचारियों के साथ सवार थे, जिसका पता नहीं चल रहा है। इसको लेकर विमान लापता होने की सूचना के बाद से ही परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन


पिता विनोद सिंह कई बार वायुसेना के यूनिट में फोन कर लापता वायुसेना के विमान के विषय में पता करने का प्रयास किया लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली। सूरज के छोटे भाई प्रिंस और सोनबरसा गांव के उनके रिश्तेदार मोहन सिंह जोरहाट के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


सूरज के पिता किसान हैं। सूरज तीन भाई हैं। दो छोटे भाई विक्रांत और प्रिंस स्नातक के छात्र हैं और एयरफोर्स में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं। सूरज घर में इकलौता कमाने वाला सदस्य है। परिजनों की मानें तो सूरज 15 दिनों की छुट्टी बिताकर 25 अप्रैल को घर से जोरहाट अपने वायुसेना के यूनिट में गया था। रोज ही वह फोन से दो-तीन बार माता-पिता, भाई और पत्नी से बात करते थे लेकिन तीन दिनों से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज की शादी बीते 19 फरवरी को सोनबरसा निवासी रणजीत सिंह की पुत्री शालू सिंह से हुई थी। सूरज 28 दिसंबर 2014 में भारतीय वायु सेना नें भर्ती हुए थे। पूरे परिवार को वह बहुत मानते थे। विमान लापता की खबर सुनकर उनके परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट गया है। पिता विनोद सिंह सूरज की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। विनोद सिंह ने बताया कि लापता विमान में सूरज के भी होने की बात उसकी पत्नी शालू सिंह ने बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed