{"_id":"58dd268d4f1c1b380763dc02","slug":"ballia-is-number-in-up-board-exam-cheating-know-the-top-5-of-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाः नकल में बलिया नंबर वन, जानिए पूर्वांचल के टॉप फाइव में और कौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाः नकल में बलिया नंबर वन, जानिए पूर्वांचल के टॉप फाइव में और कौन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटर-हाईस्कूल की परीक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 मार्च से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकलची पकड़े जाने के मामले में बलिया पूर्वांचल में नंबर वन है। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले 26 जिलों में पकड़े गए 486 नकलचियों में सर्वाधिक 219 नकलची बलिया से हैं।
इसके बाद गोंडा में 48, महाराजगंज में 36, जौनपुर में 26 और श्रावस्ती-देवरिया में 20-20 नकलची इसी अवधि में पकड़े गए हैं। चंदौली-बलरामपुर में एक-एक, सुल्तानपुर-बाराबंकी-मऊ में दो-दो, गोरखपुर-अमेठी-मिर्जापुर में 7-7 नकलची पकड़े गए हैं।
बलिया और जौनपुर में दो विषयों के पेपर आउट होने के साथ ही यहां नकल के कई मामले सामने आए हैं, जबकि बनारस में फर्जी परीक्षार्थी मिलने और भारी मात्रा में चिट मिलने के मामले में दो केंद्र डिबार हो चुके हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सचिव कामता राम पाल ने बताया कि जिलेवार आंकड़ा इलाहाबाद बोर्ड कार्यालय को रोजाना भेजा जा रहा है। बता दें कि हाईस्कूल की परीक्षा एक अप्रैल को खत्म हो जाएगी। इंटर की परीक्षा 21 अप्रैल तक चलेगी।