फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballasts placed on track to derail passenger train in Ghazipur

Ghazipur: गाजीपुर सिटी और घाट स्टेशन के बीच ट्रैक पर तीन मीटर तक रखीं गिट्टियां... इंजन पर पथराव, तीन गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 02:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Sep 2024 02:25 PM IST
सार

आरोपियों की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के चक फैज छतरी निवासी दानिश अंसारी (18), सोनू कुमार (20) और आकाश कुमार (22) के रूप में हुई। गुरुवार को रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष तीनों को पेश किया गया।

विज्ञापन
Ballasts placed on track to derail passenger train in Ghazipur
Prayagraj Ballia Passenger - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस में विस्फोट करने की साजिश की घटना के बाद 10 सितंबर की रात गाजीपुर सिटी-गाजीपुर घाट स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर तीन मीटर तक गिट्टियां रखने और प्रयागराज-बलिया पैसेंजर के इंजन पर पथराव का मामला सामने आया है। बुधवार की रात मामले में तीन आरोपियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

गाजीपुर सिटी और गाजीपुर घाट स्टेशन के बीच ओवरब्रिज के नीचे रेलवे पटरी पर लगभग तीन मीटर तक गिट्टियां रख दी गईं थी। रात 9.15 बजे प्रयागराज बलिया पैसेंजर ट्रेन इन्हीं गिट्टियां से होकर गुजर गई। लोको पायलट को गिट्टियां रखने का अहसास हुआ। इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन के इंजन पर पत्थर भी मारा। लोको पायलट ने घाट स्टेशन पर पहुंचने पर जिसकी जानकारी मेमो में दिया। स्टेशन मास्टर पवन कुमार ने आरपीएफ गाजीपुर सिटी थाने में घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ ने इसकी जानकारी जनपद पुलिस के अधिकारियों को भी दी। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। इधर, मामले में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। बुधवार की रात सूचना मिली की तीन लड़के रोजाना रात 9 बजे के आसपास घटनास्थल के पास आकर बैठते हैं और नशा करते हैं। टीम तत्काल रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंच कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के चक फैज छतरी निवासी दानिश अंसारी (18), सोनू कुमार (20) और आकाश कुमार (22) के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष तीनों को पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

आरोपियों ने मानी गिट्टियां रखने की बात
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने आरोपियों ने बताया कि कुछ दिनों से रोजाना रात  9 बजे के आसपास आकर रेलवे पटरी किनारे नशा करते थे। तीनों ने गांजे के नशे के कारण और मजा लेने के लिए पटरी पर गिट्टियां रख दी थीं और ट्रेन आने पर इंजन पर पथराव किया था।

नियमित रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग हो 
घटना की जानकारी होने पर जनपद पुलिस भी सक्रिय हो गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सुधाकर पांडेय बुधवार की रात सिटी रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर बैठक की। उन्होंने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए। एसपी सिटी ने कहा कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर गंभीरता का परिचय दिया जाए। इसके लिए जरूरी है कि नियमित रूप से रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग की जाए। यदि कहीं रेलवे ट्रैक पर कुछ रखा मिले, तो तुरंत कार्रवाई की जाए। बैठक के बाद आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय के नेतृत्व में आरपीएफ जवानों ने सिटी रेलवे स्टेशन से घाट तक रेलवे ट्रैक का पेट्रोलिंग किया। साथ ही रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वालों का सत्यापन करके सूची तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed