{"_id":"59a9059e4f1c1b57738b4a1a","slug":"bakriad-billy-goat-price-three-lakhs-reaching-the-bakra-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद : बकरा मंडी में पहुंचा तीन लाख का दुंबा, देखने के लिए लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद : बकरा मंडी में पहुंचा तीन लाख का दुंबा, देखने के लिए लगी भीड़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 01 Sep 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
तीन लाख का दुंबा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बेनियाबाग बकरा मंडी में तीन लाख का दुंबा सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उसे देखने के लिए बकरा मंडी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे खरीदने के लिए गुरुवार को कुछ खरीदार भी जुटे लेकिन सौदा दो लाख से ऊपर नहीं गया।
विज्ञापन
इसके अलावा 80 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक का भी दुंबा बकरा मंडी में है। इलाहाबाद से तीन लाख से इस दुंबे को लेकर आए मोनू ने बताया कि इस दुंबे को उन्होंने घर में ही पाला है। इसका वजन करीब डेढ़ कुंतल है।
विज्ञापन
गुरुवार को एक खरीदार ने इसकी कीमत दो लाख दस हजार तक लगाई लेकिन सौदा नहीं बना। इन्हीं के पास दो और दुंबे हैं जिसकी कीमत 80 हजार से डेढ़ लाख तक है।
उधर जैसे जैसे बकरीद नजदीक आ रही है बकरा मंडी में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी है। रोजाना ही दो सौ से अधिक बकरों की खरीदारी हो रही है।