फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Badagaav fixed - elected unopposed in Pindera

बड़ागांव-पिंडरा में निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 06 Feb 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Sat, 06 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Badagaav fixed - elected unopposed in Pindera

गहमागहमी के बीच क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक) प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को आठों ब्लॉकों में सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन हुआ। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आठों ब्लॉकों में कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

विज्ञापन

इसमें बड़ागांव और पिंडरा में एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। प्रतिद्वंद्वी के पर्चा दाखिल नहीं करने से दोनों ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

उधर, हरहुआ में अपना दल प्रत्याशी ने सपा पर पर्चा फाड़ने का आरोप लगाया।
हरहुआ संवाददाता के अनुसार हरहुआ ब्लॉक में नामांकन करने जा रहे अपना दल के डा. अशोक पटेल ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता पर्चा फाड़ने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर हंगामा हुआ तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर खदेड़ा। खींचतान में अशोक के पैर में चोट लग गई। पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि बड़ागांव और पिंडरा में एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा।

काशी विद्यापीठ, चोलापुर और हरहुआ में दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। चिरईगांव, आराजीलाइन और सेवापुरी में तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। शनिवार की सुबह 11 से 3 बजे तक ब्लॉक मुख्यालयों में ही नाम वापसी होगी।
 इसके बाद चुनाव लड़ने वाले की सही तस्वीर सामने आएगी। सभी ब्लॉकों पर शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed