{"_id":"6463c8a6b5e40ee2110303b7","slug":"ba-llb-oral-examinations-from-may-29-varanasi-news-c-20-vns1013-209340-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीए एलएलबी की मौखिक परीक्षाएं 29 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीए एलएलबी की मौखिक परीक्षाएं 29 मई से
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीए एलएलबी (पंचवर्षीय) प्रथम, तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षाएं 29 से शुरू होंगी। विभागाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रथम समेस्टर की मौखिकी परीक्षा 29 मई को विधि विभाग में होगी। पंचम सेमेस्टर 30 मई और सप्तम की परीक्षा एक जून को होगी। मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि सिंह ने बताया कि मनोविज्ञान की स्नातक प्रथम और तृतीय वर्ष की समेस्टर परीक्षा 24 और 25 मई को होगी। इसमें 24 मई को बेसिक ऑफ म्यूजिकल थेरेपी और 25 को साइकोलॉजिकल टेस्टिंग का पेपर होगा। एमए मास कम्यूनिकेशन की परीक्षा 20 मई को होगी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि तृतीय समेस्टर की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा 20 मई को विभाग में होगी। संवाद