आजमगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो अन्य मौके से हुए फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकली स्वाट व देवगांव कोतवाली पुलिस की शुक्रवार देर शाम को बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश जहां गोली लगने पर पकड़ा गया, वहीं दो अन्य मौके से भाग निकले। गिरफ्तार बदमाश चर्चित दूल्हा हत्याकांड में भी वांछित था। मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ने पर एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।
देवगांव कोतवाली, स्वाट व सर्विलांस टीम वांछितों की तलाश में शुक्रवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान टीम जब बनारपुर गांव के पास पहुंची तो एक बुलेट से तीन युवक जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो तीनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोकना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने खुद का बचाव करते हुए बदमाशों की घेराबंदी करने का प्रयास कर जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश जहां घायल होकर गिर पड़ा तो वहीं उसके दो साथी मौके से भाग निकलने में सफल हुए।
बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ देर शाम हुई। घायल बदमाश की पहचान शाह कमर निवासी बनारपुर थाना कोतवाली देवगांव के रूप में की गई। देवगांव कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश लालगंज के मसीरपुर में हुए दूल्हा हत्या कांड का मुख्य आरोपी था। जिसकी तलाश काफी दिनों से पुलिस कर रही थी।
घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने बताया कि देवगांव कोतवाली, स्वाट व सर्विलांस टीम की इस सफलता पर एसपी सुधीर कुमार सिंह ने 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।