फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh crime news in hindi theft in jewelry shop near police picket

यूपीः सराफा की दुकान से लाखों की चोरी, पुलिस पिकेट से 30 मीटर की दूरी पर घटना

Fri, 12 Feb 2021 06:52 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Fri, 12 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh crime news in hindi theft in jewelry shop near police picket
demo pic

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चोरों का हौंसलाबुलंद है। आए दिन चोरी की घटनाओं से ग्रामीण और व्यवसायी सहमे हैं। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेंटरवा बाजार स्थित सराफा व बर्तन की दुकान का ताला तोड़ कर लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने निजामाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। दुकान से मात्र 30 मीटर की ही दूरी पर पुलिस पिकेट भी है। इसके बाद भी चोरी की घटना से बाजारवासियों में आक्रोश व्याप्त है। 

विज्ञापन


निजामाबाद के गौसपुर गांव निवासी सूर्यनाथ पुत्र शिवचरण सराफा कारोबारी हैं। सेंटरवा बाजार में वे सराफा व बर्तन की दुकान खोले हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात भी वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान का ताला चटका कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे नकदी और जेवरात चुरा ले गए।

विज्ञापन

सुबह होने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने फोन कर दुकानदार को घटना से अवगत कराया। पीड़ित सराफा कारोबारी दुकान पर पहुंचा तो अंदर का हाल देखकर सन्न रह गया। सूर्यनाथ  ने बताया कि गल्ले में रखे ढाई हजार रुपये नकद के अलावा पांच किलो चांदी और 70 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। घटना के बाबत पीड़ित ने निजामाबाद थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। घटनास्थल से मात्र 30 मीटर की दूरी पर ही पुलिस पिकेट भी है। इसके बाद भी चोरी की घटना  से स्थानीय बाजारवासी अक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रही है। रात में पिकेट पर पुलिसकर्मी नहीं रहते है जिससे चोरों ने आसानी से घटना को अंजाम दिया। 

दीदारगंज क्षेत्र में नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासिनी नीलम गुप्ता पत्नी सुशील मार्टीनगंज-सरायमीर मार्ग पर पेट्रोल पंप से 100 मीटर दूरी पर मकान बना कर रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात चोर घर में घुस गए और एक कमरे में बंद ताला को तोड़कर एक बड़े बाक्स व तीन छोटे बाक्स में रखे लाखों के जेवरात के साथ ही 20 हजार नकदी उठा ले गए। सुबह उठने पर नीलम ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के अनुसार चोर लगभग दो लाख के जेवरात के साथ ही 20 हजार नकद चोरी कर ले गए हैं। घटना के बाबत यूपी-112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed