{"_id":"593d35474f1c1b336a9bede9","slug":"azamgarh-baraati-fighting-with-each-other-groom-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीजे पर डांस करने को लेकर आपस में भिड़े बराती, सुलह कराने आए दूल्हे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस करने को लेकर आपस में भिड़े बराती, सुलह कराने आए दूल्हे को पीटा
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 11 Jun 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
डीजे की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के एक गांव में शनिवार रात आई बरात में गजब हो गया। द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस करने की होड़ में बराती पक्ष के लोग आपस में ही भिड़ गए। मामले को शांत कराने के लिए दूल्हे पहुंचा तो लोगों ने उसे भी पीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट में दूल्हा सहित कुल छह लोग घायल हो गए।
घराती पक्ष के लोगों ने मामले में बीच बचाव किया। घायलों का स्थानीय डॉक्टर के यहां उपचार कराया गया। घटना के संबंध में दुल्हे के भाई ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रौनापार थाना क्षेत्र के बक्सीपुर गांव निवासी प्रदीप पटेल की शनिवार को बारात कोलवा गांव में आई थी। द्वारपूजा के दौरान बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे।
नाच के दौरान किसी बात पर बारातियों में मारपीट होने लगी। यह देख दुल्हा प्रदीप (18) बीचबचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। हालांकि यह मामला वहीं पर शांत हो गया। लेकिन भोजन के बाद देर रात कुछ बराती घर जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में बेलहिया ढाला के पास घात लगाए मनबढ़ बारातियों ने उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। इसमें रौनापार थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव निवासी खूबलाल (28), मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के रहने वाले अजय चौहान (38), रामकृपाल (35), सहित छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया।
यह सभी दुल्हे के रिश्तेदार बताए जा रहे। इनका स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज कराया गया। रविवार को दुल्हे के भाई रोहित पटेल ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।