{"_id":"65a7ce739a30f3b927013630","slug":"ayodhya-ram-mandir-news-ndrf-will-take-charge-of-disaster-management-in-ram-temple-consecration-ceremony-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आपदा प्रबंधन की कमान संभालेगी NDRF, वाराणसी की तीन टीमें तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आपदा प्रबंधन की कमान संभालेगी NDRF, वाराणसी की तीन टीमें तैनात
Wed, 17 Jan 2024 06:35 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 17 Jan 2024 06:35 PM IST
सार
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में धूम है। समारोह को लेकर हर कोई तैयारी में जुटा है। समारोह के दौरान आपदा प्रबंधन की कमान 11वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी की तीन टीमें संभालेंगी।
विज्ञापन
NDRF Team Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आपदा प्रबंधन की कमान 11वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी संभालेगी। अयोध्या में तीन टीमें तैनात होंगी। इन टीमों में एक टीम केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल व न्यूक्लियर आपदा (सीबीआरएन) से निपटने के लिए सभी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ लैस होगी। दूसरी टीम कोलैप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (सीएसएसआर) से संबंधित आपदाओं से निपटने के लिए तैनात है।
विज्ञापन
वहीं, तीसरी टीम को सरयू नदी में रेस्क्यू मोटर बोट, गोताखोर, पैरामाडिक्स, लाइफ जैकेट के साथ तैनात किया जा रहा है। इस दौरान गोरखपुर व लखनऊ में भी एनडीआरएफ के अतिरिक्त टीमों को पूरी तैयारी के साथ तैनात रखा गया है।
विज्ञापन
11वीं एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण और जिला प्रशासन अयोध्या से समन्वय स्थापित कर सभी टीमों की तैनाती की गई है। सभी टीम अत्याधुनिक राहत बचाव उपकरणों से सुसज्जित हैं और किसी भी प्रकार के आपदा के दौरान राहत बचाव ऑपरेशन को पूरा करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
तीनों टीमों में विशेष प्रशिक्षित अधिकारी और रेस्क्यूर्स को अत्याधुनिक राहत बचाओ उपकरणों के साथ चिकित्सक, पैरामेडिक, विशेष रूप से प्रशिक्षित स्वान दस्ता को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा गोरखपुर व लखनऊ में भी एनडीआरएफ के अतिरिक्त टीमों को पूरी तैयारी के साथ तैनात रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उनका भी उपयोग किया जा सके।