फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Awareness drive in Kandwa to prevent cyber fraud Police advise against sharing OTPs and bank details

चंदौली: साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता, पुलिस ने कहा- ओटीपी और बैंक डिटेल साझा न करें; दिए टिप्स

Wed, 07 Oct 2026 06:31 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: किशन चौबे Updated Wed, 07 Oct 2026 06:31 PM IST
सार

जिले के कंदवा चौराहे पर पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया। पुलिस ने अनजान लिंक, ट्रेडिंग, लोन, सब्सिडी और फर्जी जॉब ऑफर से सावधान रहने और ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील की। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई।

विज्ञापन
Awareness drive in Kandwa to prevent cyber fraud Police advise against sharing OTPs and bank details
साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंदाैली कंदवा में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने बुधवार दोपहर कंदवा चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की। साथ ही बैंक खाते, एटीएम और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी।
विज्ञापन




ट्रेडिंग, लोन और नौकरी के फर्जी ऑफर से रहें सावधान
महिला पुलिसकर्मी कल्याणी सिंह ने बताया कि साइबर ठग ट्रेडिंग और निवेश में आकर्षक मुनाफे का लालच देकर अनजान लिंक या ऐप के जरिए रकम जमा कराते हैं। इसी तरह लोन, सब्सिडी और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर भी फर्जी लिंक भेजकर ठगी की जाती है। उन्होंने लोगों से ऐसे लिंक पर क्लिक न करने और किसी ऑफर की सत्यता जांचे बिना भुगतान न करने की अपील की।
विज्ञापन
Trending Videos

ओटीपी और कार्ड की जानकारी साझा न करें
महिला पुलिसकर्मी ने लोगों को बैंक खाते, एटीएम और क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्ड की वैधता तिथि, सीवीवी, पिन और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। बैंक या किसी अन्य संस्था के नाम पर फोन करने वाले व्यक्ति की बातों में आकर भी ऐसी जानकारी न दें।

ये भी पढ़ें:  यूपी: सीएम योगी बोले- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा चुनाव का परिणाम, अब लड़ाई सिर्फ इस पर होगी

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल  1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को रोकने की संभावना उतनी ही बढ़ सकती है। लोगों से साइबर अपराध की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed