फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Avoid going out in the afternoon if the temperature crosses 40 degrees

Varanasi News: तापमान 40 डिग्री के पार, दोपहर में बाहर निकलने से बचें

Sat, 20 Apr 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Avoid going out in the afternoon if the temperature crosses 40 degrees
जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। दिन में गर्म हवा के थपेड़ों के कारण सेहत बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर चिकित्सक लोगों से बाहर निकलने में कोताही बरतने की सलाह दे रहे हैं। गर्मी के प्रकोप का सेहत पर व्यापक असर दिख रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन


तेज धूप और लू के इस मौसम में हीट-स्ट्रोक और गर्मी के कारण शरीर पर होने वाले कई तरह के दुष्प्रभावों का खतरा काफी बढ़ गया है। जिले के सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों में इन दिनों गर्मी संबंधी बीमारियों के मरीजों की तादाद काफी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में इन दिनों औसतन चार सौ मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मौसम के प्रति लोगों को विशेष बचाव करते रहने की सलाह भी दे रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएस पांडेय ने कहा कि इस मौसम में कुछ स्थितियों में जानलेवा समस्याओं का जोखिम भी बढ़ सकता है। ऐसी गंभीर स्थितियों से बचाव के लिए दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। हीट-स्ट्रोक की समस्या को हल्के में लेने की गलती भारी पड़ सकती है। अगर इस मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो यह जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य पर रखें विशेष ध्यान
जिला अस्पताल में इन दिनों बच्चों की ओपीडी में 50 से 60 बच्चे उपचार के लिए आ रहे हैं। जिसमें ज्यादातर लूजमोसन, उल्टी, फीवर के शरीर पर लाल दाने, आंख लाल होने सहित गर्मी संबंधी बीमारी से ग्रसित हैं। वहीं अब लू का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में बच्चे घर से स्कूल जाते समय और स्कूल से घर निकलने से पहले खूब पानी पीएं, बोतल में भी पानी लेकर जाएं। बाहर की चीजें न खाएं। स्कूल से निकलने पर धूप में आइस्क्रीम खाने की बजाय शाम को खाएं। छाता व तौलिए से सिर ढक कर निकले। आंख लाल होने से बचाने के लिए चश्मे का प्रयोग करें। - डॉ. प्रशांत शुक्ला, मेडिकल काॅलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक से बचाव के उपायों का करें पालन
इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए सबसे आवश्यक है कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। प्रतिदिन 4-6 लीटर पानी जरूर पीएं। इसके अलावा गर्मी से शरीर को सुरक्षित रखने पर भी विशेष ध्यान देते रहें। अपनी त्वचा को धूप से बचाएं, दिन के समय घर से बाहर न निकलें। हीटस्ट्रोक से बचाव के उपायों का पालन करें। हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें। हल्का भोजन करें। तरल पदार्थों, फल, जूस का सेवन अधिक मात्रा में करें। अधिक धूप में बाहर न निकलें। - डॉ. अभय यादव, मेडिकल काॅलेज।

इन चार बीमारियों का खतरा
गर्मी के मौसम आते ही तरह-तरह की बीमारियों की शिकायत लोगों में होने लगती हैं। इसमें कुछ बीमारियां सामान्य तो कुछ गंभीर होती हैं। जिसमें पीलिया, टाइफाइड, चेचक, खसरा भी शामिल हैं। पीलिया गर्मी के मौसम में ही सबसे ज्यादा होता है, जो दूषित खान-पान से हो सकता है। ऐसे में पीलिया से बचने के लिए दूषित पानी व खाने का सेवन न करें। गंदा पानी और खराब खाना का सेवन करने से टाइफाइड की शिकायत होती है। टाइफाइड के दौरान लगातार बुखार रहना, भूख कम लगना, उल्टी होना और खांसी-जुकाम की समस्या शुरू हो जाती है। टाइफाइड से बचने के लिए खाने-पीने के पदार्थों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। -डॉ. राहुल सिंह, मेडिकल कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed