{"_id":"de180352c27bd9d1a2f3907f21275d94","slug":"averted-the-world-path-on-climate-change-bhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन पर दुनिया को राह सुझाएगा बीएचयू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवायु परिवर्तन पर दुनिया को राह सुझाएगा बीएचयू
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया को जलवायु परिवर्तन की चिंता और चुनौतियों से निजात दिलाने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय भी ठोस पहल की तैयारी में है। जल्द ही विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन केंद्र की स्थापना की जाएगी।
यहां बीएचयू के विभिन्न संस्थानों और संकायों के विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन करेंगे। सभी विशेषज्ञ मिलकर इस वैश्विक समस्या को समझने के साथ ही उसके समाधान की राह सुझाएंगे।
बीएचयू शताब्दी वर्ष के तहत साकार होने वाली इस परियोजना की जानकारी गुरुवार को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने दी। अगले सत्र से जलवायु परिवर्तन को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी भी बीएचयू ने की है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि जलवायु परिवर्तन केंद्र की स्थापना के लिए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहयोग करेगा। केंद्र की स्थापना का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।
जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन और शोध में मेडिकल, विज्ञान, कृषि, कला, सामाजिक विज्ञान के साथ ही आईआईटी की भी भागीदारी होगी। केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने सौ साल पूरे कर रहा है।
शताब्दी वर्ष पर कई योजनाएं साकार रूप लेंगी, इसमें भारत अध्ययन केंद्र, नदी विकास एवं जल संसाधन प्रबंधन मालवीय शोध केंद्र के साथ ही सोलर एनर्जी पार्क और जलवायु परिवर्तन केंद्र शामिल हैं।