फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atul Subhash Suicide Case Malini Awasthi raised question on karnataka engineer suicide

'अतुल सुभाष चला गया': यह वीडियो देखने के लिए भी कलेजा चाहिए, इंजीनियर की खुदकुशी पर मालिनी अवस्थी ने उठाई आवाज

Wed, 11 Dec 2024 06:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Dec 2024 06:37 PM IST
सार

Atul Subhash Suicide Case: अतुल सुभाष की आत्महत्या को लेकर प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि अतुल सुभाष का मृत्यु से पहले बनाया गया यह वीडियो देखने के लिए भी कलेजा चाहिए।

विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Case Malini Awasthi raised question on karnataka engineer suicide
अतुल सुभाष की खुदकुशी मामले पर मालिनी अवस्थी ने उठाई आवाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष की खुदकुशी का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों द्वारा अलग- अलग पोस्ट कर न्याय की मांग की जा रही है। वहीं, दहेज के कानून को लेकर भी लोग सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच, अतुल के लिए प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने भी एक्स पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन


एक आदमी ने सब तरफ से हार कर खुदकुशी कर ली!
गायिका मालिनी अवस्थी ने सोशल मीडिया के अपने एक्स अकाउंट पर खुदकुशी करने वाले अतुल सुभाष के वीडियो संदेश के साथ पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'रोम-रोम हिलाने वाला वीडियो है यह! #अतुलसुभाष चला गया! क्या व्यवस्था में कोई बदलाव होने की उम्मीद है? जिस समाज में विवाह सौदा बन जाए, रिश्ते स्वार्थ पूरा करने का जरिया और अदालतें इस पाप का मुख्य अस्त्र! अतुल सुभाष का मृत्यु से पहले दिया गया यह वीडियो देखने के लिए भी कलेजा चाहिए। एक आदमी ने सब तरफ से हार कर खुदकुशी कर ली! यह खुदकुशी नहीं, बलिदान है! न्याय व्यवस्था और पक्षपाती कानून बदलिए।'
विज्ञापन

 


इसे भी पढ़ें; Atul Subhash Suicide: 23 पेज का सुसाइड नोट, एक घंटे का वीडियो संदेश, आखिर इंजीनियर ने क्यों की खुदकुशी?

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान अतुल ने चुना मौत

पत्नी और उसके परिवार की प्रताड़ना और दो वर्ष में कोर्ट के चक्कर लगाने के बावजूद न्याय न मिलने के कारण 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष ने मौत को चुना। आत्महत्या को अंतिम विकल्प मानते हुए अतुल ने दुनिया से जाने से पहले 23 पन्ने का सुसाइड नोट और वीडियो संदेश छोड़ा, जिसमें शादीशुदा जिंदगी के सामाजिक तानेबाने की खामियां, साथी के लालच और षड्यंत्र की दास्तां, कानूनी महकमे में भ्रष्टाचार को उजागर किया।

उन्होंने अपने पीछे छूटे माता-पिता व चार साल के बेटे की सलामती की दुआ भी की। सुसाइड नोट और वीडियो संदेश कुछ मित्रों व वैवाहिक मामलों से त्रस्त पुरुषों की मदद करने वाली एक एनजीओ से साझा करते हुए अतुल ने खुदकुशी कर ली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed