{"_id":"69e5c0efbdaa098d560e1015","slug":"attempted-robbery-of-south-indian-tourists-returning-from-mangala-aarti-in-varanasi-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मंगला आरती देख लौट रहे दक्षिण भारतीय पर्यटकों से लूट का प्रयास, असलहे से डराकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मंगला आरती देख लौट रहे दक्षिण भारतीय पर्यटकों से लूट का प्रयास, असलहे से डराकर की मारपीट
Mon, 20 Apr 2026 11:30 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:30 AM IST
सार
Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर से मंगला आरती देखकर चार पर्यटक वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और चाकू व कट्टा दिखाकर डराया व मारपीट की।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र के चौकी घाट इलाके में रविवार की भोर काशी विश्वनाथ मंदिर से मंगला आरती देखकर लौट रहे दक्षिण भारतीय पर्यटकों को असलहे से डराकर मारपीट व लूट का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चार पर्यटक आरती के बाद वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और चाकू व कट्टा दिखाकर डराया व मारपीट की। विरोध करने और बीच-बचाव के दौरान आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी मधुसूदन राव के सीने में तथा नरूरी कोटिस्वरी के पेट में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: अमित, दिवेश और अभिनव समेत छह आरोपियों पर चार्जशीट तैयार, शुभम जायसवाल का खपाया था पैसा
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। इस मामले में कुमार स्वामी मठ के केयरटेकर सचिन यादव की तहरीर पर जान से मारने की नीयत से हमला और लूट के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी महिला के गले में चेन देखकर उसे छीनने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।