{"_id":"5f5a73818ebc3e37ae020c9c","slug":"attempted-rape-on-girl-child-sabotage-varanasi-news-vns5464654124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, तोड़फोड़-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, तोड़फोड़-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी के घर तोड़फोड़
मिर्जापुर के एक गांव का मामला, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुुधवार की रात 12 वर्षीय बालिका के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इससे नाराज ग्रामीणों ने आरोपी के घर तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, पाक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
बालिका बुधवार की शाम घर से करीब सात बजे शाम खेत जा रही थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए युवक उसे दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा डाल कर खेत की ओर खींच ले गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। तभी कुछ महिलाओं की नजर पड़ी तो आरोपी भाग गया। वहां से बालिका घर आई और अपने पिता व मां को घटना की जानकारी दी। पिता ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी के न मिलने पर उसके घर तोड़फोड़ की। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंच गए और पीड़ित की मदद और आरोपी को सजा दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज भानुप्रताप सिंह कर रहे हैं। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
---