{"_id":"5ad1cb1a4f1c1ba57f8b46d8","slug":"attack-on-gold-medallist-punam-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोल्ड मेडलिस्ट पूनम यादव पर हमला, पुलिस ने एंबुलेंस में बैठाकर बचाया, गोल्डन गर्ल की छलकी आंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड मेडलिस्ट पूनम यादव पर हमला, पुलिस ने एंबुलेंस में बैठाकर बचाया, गोल्डन गर्ल की छलकी आंखे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता पूनम यादव पर शनिवार को बनारस में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। कुछ लोग लाठी, डंडे और पत्थरों के साथ उनपर टूट पड़े। पुलिस की मदद से पूनम को एंबुलेंस में बैठाकर वहां से निकाला गया। मीडिया से बात करते हुए पूनम यादव की आंखे छलक आईं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
हमले में अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर तो बाल-बाल पर बच गई, मगर उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। इस घटना से आहत पूनम यादव दोपहर बाद अपने घर पहुंची और मीडिया से बातचीत के दौरान कई बार उनकी आंखे छलकी। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। देर शाम तक रोहनिया थाने में किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है।
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
रोहनिया के मूंगवार में अपनी बुआ से मिलने पहुंची कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड विजेता पूनम यादव कार से शनिवार को अपनी बुआ से मिलने पहुंची। उनके साथ परिजन चार और दो पहिया वाहनों से वहां पहुंचे। पूनम के पिता कैलाश यादव ने बताया कि पूनम दो दिन में चली जाएंगी इसीलिए वह बुआ से मिलने गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
लौटते वक्त पूनम की गाड़ी तो आगे निकल गई पर पीछे तीन बाइक और एक स्कूटी पर चल रहे लोगों पर लुल्लर के पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया और मारने पीटने लगे। तीन-चार किलोमीटर आगे आ चुकी पूनम को जब इसकी जानकारी हुई तो वह राजातालाब पुलिस चौकी पहुंची और फोर्स के साथ बुआ के परिवार के लोगों को बचाने पहुंची।
विज्ञापन
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि इसी समय लुल्लुर और गांव के लोगों ने हमला कर दिया पुलिस के लोग किसी तरह एंबुलेंस में उन्हें बिठाकर वहां से निकाला और रोहनिया थाने लेकर पहुंचे। वहां ज्यादा देर पूनम नहीं रुकी और वहां से निकल गईं। पूनम के पक्ष से इनके चाचा गुलाब यादव, चचेरे भाई संजय यादव, रामआसरे यादव, चंदन, बुआ की लड़की नीतू और पूजा को चोट आई है।