फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on BJP Scheduled Front District President

भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष पर हमला

Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Attack on BJP Scheduled Front District President
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर बृहस्पतिवार की रात 8ऱ्30 बजे बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया। असलहे के बल पर बदमाशों ने उन्हें रोका और तमंचा सटा दिया। इसके बाद गाली गलौज वह मारपीट करने के साथ ही बदमाश उनकी मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर भारती(35) बृहस्पतिवार की रात 8ऱ्30 बजे निजामाबाद पार्टी कार्यालय से मीटिंग कर अपने घर अहरौला थाना अंतर्गत पश्चिमपट्टी लौट रहे थे। अभी वे सिकंदरपुर खादारामपुर के पास ही पहुचे थे कि पहले से पीछा कर रहे तीन बाइक सवार बदमाशो ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशो ने उन्हें भाजपा की राजनीति छोड़ देने की बात कही अन्यथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने उनकी मोबाइल छिन लिया। इसके साथ ही बाइक की डिग्गी में रखे कुछ कागजात और नगदी लूट ली। बदमाशो ने मारपीट करके उनके कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह विजयबहादुर वहां से जान बचा कर भागे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ ही भाजपा के लोग मौके पर पहुंच गए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ने घटना के बाबत अहरौला थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष की मोबाइल फेंकी हुई बरामद कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं भाजपाइयों में आक्त्रसेश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed