Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack and stone pelting for refusing to park vehicle FIR against five including former Chairman husband

Varanasi News: पूर्व सभापति के पति सहित पांच के खिलाफ FIR, गाड़ी खड़ा करने को लेकर विवाद; पथराव

Thu, 05 Jun 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:41 AM IST
सार

मारपीट और पथराव मामले में चेतगंज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि मनबढ़ युवक आए दिन काॅलोनी में शराब पीकर हुड़दंग करते देखे जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Attack and stone pelting for refusing to park vehicle FIR against five including former Chairman husband
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Varanasi Crime News: नागर कॉलोनी, रामकटोरा में बाहरी लोगों की गाड़ी जबरन खड़ा कराने का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किया गया। उनके घर पर पथराव कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले को लेकर गोपाल चौधरी की तहरीर पर चेतगंज थाने में नागर कॉलोनी, रामकटोरा निवासी पूर्व सभासद के पति विकास चौधरी उर्फ चीकू व विजय सेठ और रामकटोरा के अजीत विश्वकर्मा, संजू लोहार व जानू विश्वकर्मा और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गोपाल चौधरी ने पुलिस को बताया कि नागर काॅलोनी, रामकटोरा में विजय सेठ का आदित्य पेइंग गेस्ट और विकास चौधरी का नेताजी पेइंग गेस्ट हाउस है। विजय सेठ और विकास चौधरी मित्र हैं। यह दोनों अपने कुछ और मित्रों के साथ नेताजी पेइंग गेस्ट हाउस या आदित्य गेस्ट हाउस में बैठ कर रोजाना शराब पीते हैं। 
विज्ञापन


यह लोग आए दिन अपनी दबंगई दिखाने के लिए आमजन से मारपीट करते हैं। विजय और विकास अपने बाहरी दोस्तों के 4-5 वाहन लाकर कॉलोनी में खड़ा कर देते हैं। इससे कॉलोनी में रहने वालों को असुविधा होती है। शिकायत करने पर दोनों अपना संबंध प्रदेश के एक राज्य मंत्री से बता कर सबको चुप करा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

गोपाल ने कहा कि गत सोमवार की रात 10 बजे वह अपने घर आए। जहां वह अपनी गाडी खड़ा करते हैं, वहां पर विजय और विकास अपने किसी मित्र की गाड़ी खड़ी करा रखे थे। इस पर नाराजगी जताने पर विकास, अजीत, संजू, जानू और अन्य अज्ञात लोगों को बुलाकर विजय सेठ धक्का-मुक्की और गालीगलौज करने लगा। 

विरोध करने पर विजय और उसके दोस्तों ने तीन गाड़ियों का शीशा फोड़ दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी और बच्चे आए तो उन्हें लात-घूसा और पत्थर से मारा गया। इसके बाद सभी ने पथराव किया। दोनों पक्ष के लोग चेतगंज थाने पहुंचे तो वहां विकास चौधरी ने अपने लोगों को बुला लिया। 

उनके दबाव में आकर पुलिस वालों ने सुलह करा दिया। वह वापस घर आए तो बाहर से आए लोगों ने फिर गालीगलौज चालू कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। गोपाल ने अपना प्रार्थना पत्र चेतगंज थानाध्यक्ष को दिया। 

साथ ही उसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को भी भेजी। उधर, इस संबंध में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करा कर जांच शुरू करा दी गई है। पुलिस मामले में प्रभावी तरीके से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed