फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ATS raid in azamgarh at Suspected terrorist house

आजमगढ़ में फरार संदिग्धों के घर एटीएस ने मारा छापा, क्षेत्र के लोगों में हड़कंप

Fri, 16 Feb 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 16 Feb 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
ATS raid in azamgarh at Suspected terrorist house
आतंकी आरिज उर्फ जुनैद के घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बटला एनकाउंटर की घटना में शामिल आजमगढ़ निवासी आरिज उर्फ जुनैद की गिरफ्तारी के बाद अन्य फरार संदिग्धों की तलाश तेज हो गई है। गुरुवार को जयपुर एटीएस की टीम सरायमीर थाने पहुंची। एटीएस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संजरपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों की लोकेशन ली, साथ ही फरार संदिग्धों के घर दबिश दी।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली और टीम वापस लौट गई।  एटीएस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप है। वर्ष 2008 में दिल्ली के ओखला में हुए बटला एनकाउंटर की घटना के बाद देश विरोधी गतिविधियों में शामिल आजमगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के दस युवकों का नाम उजागर हुआ था।
विज्ञापन


तभी से यह सभी फरार हैं और देश की तमाम एजेंसियां इनकी तलाश में हैं। एनआईए ने सभी पर दस-दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार संदिग्धों में आजमगढ़ शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. जावेद अख्तर का बेटा असदुल्ला उर्फ हड्डी समेत कई गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं में से एक आरिज उर्फ जुनैद को दिल्ली की स्पेशल सेल ने कल 14 फरवरी को भारत-नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया था। आरिज बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी है। 

ATS raid in azamgarh at Suspected terrorist house
आरिज - फोटो : अमर उजाला
आरिज की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को राजस्थान एटीएस की टीम इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह चाहक के नेतृत्व में सरायमीर थाने पहुंची। एसओ रामनरेश यादव के साथ संजरपुर गांव निवासी डा. शहनवाज, शादाब उर्फ बड़ा साजिद उर्फ जुनैद चिकना, अबू राशिद, आसिफ आदि के घर दबिश दी गई।

इनका लोकेशन लेने के लिए घर के कुछ सदस्यों से पूछताछ भी की गई। इसके अलावा टीम के सदस्य संजरपुर सहित आसपास के गांव का लोकेशन लेकर चले गए।  मामले में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि  सभी एजेंसियों का अपना-अपना अलग काम है।

वे लोग अपना काम कर रहे हैं। इस संबंध में हमारे पास कोई सूचना नहीं है। जिनकी हिस्ट्रीशीट खुल गई है। पुलिस अपने स्तर से उन पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed