फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ATM are empty in varanasi many places no cash

बनारस में होली पर ATM हो गए खाली, 650 में से इतने में नो कैश

Thu, 01 Mar 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 01 Mar 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
ATM are empty in varanasi many places no cash
शहर के अधिकांश एटीएम में लगा है नो कैश का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर के अधिकांश एटीएम में रुपये नहीं होने पर लोग दिनभर एक से दूसरी जगह एटीएम का चक्कर लगा रहे हैं। होली पर्व पर गुरुवार से दो दिन लगातार बैंक भी बंद है। ऐसे में लोगों को रुपये लेने के लिए एटीएम पर भरोसा है लेकिन शहर में एसबीआई, यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सहित कई बैंकों के एटीएम में रुपये नहीं है।
विज्ञापन


कई जगहों के एटीएम में नो कैश का बोर्ड लगा है, जिस वजह से लोग कैश के लिए भटकते रहे। आरबीआई की ओर से नई करेंसी न भेजा जाना इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है। शादी विवाह के साथ रंगों का त्योहार होने की वजह से शहर और ग्रामीण इलाकों में बैंकों पर भीड़ तो लग ही रही है, एटीएम पर भी लोग रुपये लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बैंकों के जमा काउंटर पर जहां रुपये जमा करने वालों की संख्या घटी है, और आरबीआई की ओर से पर्याप्त कैश भी नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से एटीएम पर नकदी संकट भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में एसबीआई, एचडीएफसी, बैंक आफ बडौदा, यूनियन बैंक आदि के कुल 650 से अधिक एटीएम हैं, जिसमें 100 से अधिक एटीएम में कैश नहीं है। इसमें कुछ जगहों पर नो कैश का बोर्ड लगा रहा तो कुछ जगहों पर लोगों के गुस्से से बचने के लिए गार्ड आधा शटर गिराके अंदर बैठे मिले।

बैंकिंग सूत्रों की माने तो आरबीआई से 500 और 2000 की पर्याप्त नई करेंसी न मिलने की वजह से ही यह समस्या बनी है। होली की छुट्टी के बाद अब बैंक शनिवार को खुलेंगे और रविवार को फिर बंद हो जाएंगे।


अग्रणी बैंक के प्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि एटीएम से कैश निकासी अन्य दिनों की तरह बढ़ गई है। पर्याप्त कैश न होने की वजह से ही कई एटीएम खाली हैं। कोशिश की जा रही है कि गुरुवार सुबह तक एटीएम में कैश डाल दिया जाए, जिससे कि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed