फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Athletics 97 year old freedom fighter Tilakraj won gold 100 meter race Read sports news

एथलेटिक्स : 100 मीटर की दौड़ में 97 साल के स्वतंत्रता सेनानी तिलकराज ने जीता स्वर्ण; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Sun, 05 Jan 2025 03:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 03:08 PM IST
विज्ञापन
Athletics 97 year old freedom fighter Tilakraj won gold 100 meter race Read sports news
यूपी काॅलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजयी तिलक राज कपूर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में 33वीं स्व. रणंजय सिंह स्मृति मास्टर्स एथलेटिक्स यूपी कॉलेज मैदान पर खेली गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन 100 मीटर दौड़ में 97 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता सेनानी तिलक राज कपूर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वे 90 प्लस आयुवर्ग में दौड़ रहे थे।

विज्ञापन


पहले दिन ट्रैक एंड फील्ड में 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता खेली गई। 80 से अधिक आयुवर्ग में डॉ विनय सिंह, 75 प्लस में लखनऊ के लक्ष्मण कुमार, 70 प्लस आयु वर्ग में बांदा के हरिशंकर पटेल, 65 प्लस आयु वर्ग में प्रतापगढ़ के भीम राज मिश्र, 60 प्लस आयु वर्ग में प्रतापगढ़ के इस्लामुद्दीन, 55 प्लस में सुल्तानपुर के हरगोविंद सिंह, 50 प्लस में बरेली के राजीव, 45 प्लस कानपुर के अजय गुप्ता, 40 प्लस में प्रतापगढ़ के जितेंद्र वर्मा, 35 प्लस में हाथरस के दीवान सिंह, 30 प्लस आयु वर्ग में अलीगढ़ के बृजेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन


महिला वर्ग में 30 प्लस में बाराबंकी की सीमा सिंह, 35 प्लस आयु वर्ग में वाराणसी की नीलम सिंह, 40 प्लस आयु वर्ग में शशि शर्मा, 45 प्लस में बिजनौर की निर्मल शर्मा, 50 प्लस में नीलू मिश्रा, 65 प्लस में मीरा सेठ, 75 प्लस में प्रथम सुशीला सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे टीम भावना का विकास होता है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष यादव, नंदलाल सिंह, केएन तिवारी, पीपी सिंह मौजूद रहे।

Athletics 97 year old freedom fighter Tilakraj won gold 100 meter race Read sports news
गाैरव विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला

कुंग-फु वूशु की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे 17 राज्यों के तीन सौ खिलाड़ी
21वीं राष्ट्रीय कुंग-फु वूशु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता सात जनवरी को लेढ़ूपुर स्थित एक स्कूल में खेली जाएगी। यूपी कुंग-फु वूशु एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 17 राज्यों के तीन सौ बालक बालिका खिलाड़ी खेलेंगे। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी के खिलाड़ी अलग-अलग एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं। 

यूपी कुंग-फु वूशु एसोसिएशन के महासचिव गौरव विश्वकर्मा ने बताया कि छह जनवरी से खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। खिलाड़ियाें को सारनाथ के अलग अलग होटलों और पेइंग गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज सात जनवरी को होगा। बताया कि यह प्रतियोगिता सुबह 11 से शाम छह बजे तक सब जूनियर, जूनियन और सीनियर के अलावा कैडेट वर्ग में खेली जाएगी। दो रिंग में प्रतियोगिता होगी जबकि एक रिंग पर खिलाड़ी वार्मअप करेंगे। 

Athletics 97 year old freedom fighter Tilakraj won gold 100 meter race Read sports news
संजय सिंह का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

केवी बीएचयू में कुश्ती संघ अध्यक्ष का स्वागत
बीएचयू परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया। कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में 1978 से 1990 तक कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई की है। उनके विद्यालय आगमन पर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह और उपप्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने स्वागत किया। संजय सिंह ने केंद्रीय विद्यालय की खेलकूद की गतिविधियों को मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल को कॅरिअर के रूप में अपनाने की अपील की। 

खेलो इंडिया में आठ खिलाड़ियों का चयन
सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक जनपद एक खेल के तहत खेलो इंडिया कुश्ती खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। कोच गोरख यादव ने बताया कि इसमें 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आठ खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए। बालिका वर्ग में पांच जबकि बालक वर्ग में तीन खिलाड़ी चयनित हुए। इसमें अंडर 14 कुश्ती खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 

राष्ट्रीय खो-खो में खेलेंगे काशी के आठ खिलाड़ी
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 68वीं राष्ट्रीय माध्यमिक स्कूली खो-खो प्रतियोगिता महाराष्ट्र के कोल्हापुर में खेली जाएगी। इसके बालक और बालिका वर्ग में चार-चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी यूपी टीम में बनारस का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित यूपी टीम में आठ खिलाड़ी वाराणसी मंडल से हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक रामशरण सिंह ने बताया कि अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राज पटेल, आलोक पटेल, सार्थक पटेल, आर्यन का चयन बालक टीम में जबकि बालिका टीम में राधिका, पुष्पा विश्वकर्मा, बिंदू चौहान, अर्पिता यादव का चयन हुआ है। 

Athletics 97 year old freedom fighter Tilakraj won gold 100 meter race Read sports news
झांसी में हैंडबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ को हराकर वाराणसी क्वार्टर फाइनल में
वाराणसी मंडल की हैंडबॉल टीम ने प्रादेशिक मुकाबले में लखनऊ मंडल को 12 गोल के अंतर से हरा दिया। प्रादेशिक जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी ने लखनऊ मंडल को 18-6 के स्कोर हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वाराणसी मंडल की टीम ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय खिलाड़ी नैना यादव, शिवांगी पांडेय व सताक्षी पटेल की तिकड़ी ने लखनऊ मंडल के गोलपोस्ट पर हमले किए। जब तक लखनऊ की टीम संभलती तब तक वाराणसी की टीम 5 अंक की बढ़त ले चुकी थी। हाफ टाइम तक वाराणसी की टीम 10-4 अंक से आगे थी। दूसरे हाफ में वाराणसी की टीम ने साइड और लांग पास के सहारे लखनऊ की डिफेंस लाइन को परेशान किया। 

Athletics 97 year old freedom fighter Tilakraj won gold 100 meter race Read sports news
सिगरा स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन टी-10 लीग के सात क्रिकेट मैच
यूपी टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की सिगरा ओर से फेडरेशन कप प्रतियोगिता सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम और सब जूनियर प्रतियोगिता पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्टेडियम में खेली गई। दूसरे दिन लीग के सात मैच खेले गए। पहले मैच में बिहार ने उत्तराखंड आठ विकेट से हरा दिया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड-ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए। इसे बिहार ने तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दूसरे मैच में चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बनाए। इसे झारखंड ने चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। झारखंड-बी को मध्य प्रदेश ने 10 विकेट से हरा दिया। उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड की बी टीम को आठ विकेट से हरा दिया। बिहार ने महाराष्ट्र 46 रन हरा दिया। कर्नाटक ने मध्य प्रदेश 6 विकेट से हराया। उत्तराखंड की टीम ने गोवा को 98 रन से हरा दिया। 

Athletics 97 year old freedom fighter Tilakraj won gold 100 meter race Read sports news
किकेट प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

शिवांश की 79 रन की पारी से सेमीफाइनल में पहुंची एसीए
बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में 10वीं पंडित अनिरुद्ध मिश्र स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टरफाइनल हुआ। शिवांश मिश्र ने 59 गेंद पर 14 चौके की मदद से नाबाद 79 रन और अरशद अहमद नाबाद 52 रन बनाए। आनंद क्रिकेट एकेडमी (एसीए) सेमीफाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल आनंद क्रिकेट एकेडमी और सुभाष चंद्र बोश क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। 

टॉस जीतकर आनंद क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुभाष चंद्र बोस क्रिकेट टीम ने 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन का स्कोर बनाया। इसमें मनीष कुमार ने 44, भरत कुमार ने 26 रन का योगदान किया। एसीए की ओर से अनिकेत सेठ ने 21 रन देकर तीन विकेट और कान्हा मिश्र ने 28 रन देकर दो विकेट और तोएज यादव ने 21 रन देकर 2 दो विकेट लिए। 

Athletics 97 year old freedom fighter Tilakraj won gold 100 meter race Read sports news
लालपुर स्टेडियम में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक फुटबॉल के फाइनल में खेलेगी कानपुर और वाराणसी मंडल की टीम
लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी सीनियर प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल खेला गया। मुख्य अतिथि पीएसी भुल्लनपुर के बदन यादव ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया। वाराणसी और कानपुर में बीच प्रादेशिक फुटबॉल का फाइनल खेला जाएगा। सेमीफाइनल में शिवम की हैट्रिक की मदद से कानपुर मंडल ने आजमगढ़ को छह गोल से हराने में कामयाब रही।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल कानपुर और आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें कानपुर मंडल की टीम ने आजमगढ़ को छह गोल के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच शुरू होते ही कानपुर के फार्वर्ड खिलाड़ी शिवम पांडेय ने थ्रूपास पर गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद पहले हाफ और दूसरे हाफ के पहले क्वार्टर में गोल नहीं हुआ। 42वें मिनट में कानपुर के आदर्श यादव ने गोल किया।

शिवम पांडेय ने मैच के 46वें, 50वें और 65वें गोल कर टीम का स्कोर 5-0 किया। जबकि 70वें में मिनट में शुभांकित ने गोल करके मैच को एकतरफ करते हुए 6 गोल के अंतर से आजमगढ़ को हरा दिया। 

दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी और बरेली मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने बरेली को दो गोल से हरा दिया। वाराणसी मंडल की ओर से अभिषेक ने खेल के 25वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। जबकि दूसरा गोल सुनील ने हेडर मारकर किया और टीम को दो गोल से जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया। संचालन फुटबॉल के सहायक कोच इरशाद अहमद, धन्यवाद ज्ञापन तैराकी कोच कन्हाई चंद चालापात्रा ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed