फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atal incubation centre run in BHU

बीएचयू के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर में बढ़ी चहल पहल, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Thu, 20 Sep 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 20 Sep 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
Atal incubation centre run in BHU
अटल इन्क्यूबेशन सेंट - फोटो : अमर उजाला
नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीएचयू में शुरू अटल इन्क्यूबेशन सेंटर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उद्घाटन के बाद बुधवार को यहां चहल-पहल अधिक रही। बीएचयू परिसर स्थित सेंट्रल आफिस के निकट बने नये भवन के पांचवें तल पर चल रहे सेंटर में स्टार्ट अप से जुड़े लोगों को उद्यमिता को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर प्रयोगशाला का भी प्रतिभागी प्रयोग कर सकेंगे। प्रबंध अध्ययन संस्थान के निदेशक डॉ. पीएस त्रिपाठी ने बताया कि बीएचयू को नीति आयोग की ओर से इस सेंटर से सम्मानित किया गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने योजना के साथ साझेदारी करने की सहमति भी दी है। बताया कि फिलहाल सेंटर के माध्यम से जितने लोगों को जोड़ा गया है, उन्हें यहां से इसके संचालन आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


उद्यमियों की क्षमता का निर्माण, संसाधन प्राप्त करने में सहायता मिलने के साथ ही देश भर में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। बांबे स्टाक एक्सचेंज इंस्टीट्यूट और जोन स्टार्टअप इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सेंटर पर क्वेस्ट स्टार्ट अप मेंटरशिप कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम में सलाहकारों के साथ फेस टू फेस बातचीत, निवेशकों और सहकर्मियों से चर्चा भी होगी। तीन महीने तक चलने वाले कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed