Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assi Ghat resonated with Banarasi-style singing of Padma Bhushan Pt. Sajan Mishra

अष्टप्रहर का समापन: पद्मभूषण पं. साजन मिश्र के बनारसी मिजाज की गायिकी से गूंजा अस्सी घाट, महादेव के जयघोष

Wed, 25 Nov 2026 04:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

सुबह-ए-बनारस के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू अष्टप्रहर के समापन की वेला में बनारस घराने के प्रख्यात ख्याल गायक के सुरों को सुनने के लिए हुजूम उमड़ा। इस दौरान गंगातट पर पं. साजन मिश्र के सुर और हर- हर गंगे व हर- हर महादेव के जयघोष से घाट गूंज उठा।

विज्ञापन
Assi Ghat resonated with Banarasi-style singing of Padma Bhushan Pt. Sajan Mishra
पं. साजन मिश्र (दाएं) व स्वरांश मिश्र (बाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर ''सुबह-ए-बनारस'' के 12वें स्थापना दिवस पर आयोजित ''अष्टप्रहर'' के अंतिम प्रहर में मंगलवार को अस्सी घाट पर उगते सूरज की बनारस घराने के प्रख्यात ख्याल गायक पद्मभूषण पं. साजन मिश्र ने सुरों से अगवानी की। उन्होंने देव आराधना के साथ बनारसी मिजाज की ताजगी सुधीजनों को परोसी तो उनके तन-मन खिल उठे। साजन मिश्र के सुरों के साथ हर हर गंगे और हर हर महादेव के जयघोष एकाकार हो रहे थे। पूरी रात सुर-साज के दिग्गज कलाकारों ने अविरल संगीत की धारा प्रवाहित की।

विज्ञापन


अस्सी घाट पर सोमवार सुबह शुरू हुए 24 घंटे के अष्टप्रहर में मंगलवार सुबह दैनिक आरती और यज्ञ के साथ सूर्यदेव को गंगाजल से अर्घ्य अर्पित किया गया। इसके बाद अष्टप्रहर के अंतिम यानी आठवें प्रहर में पं. साजन मिश्र और उनके पुत्र व शिष्य पं. स्वरांश मिश्र ने मंच संभाला। 
विज्ञापन


गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हर हर महादेव के जयघोष के साथ उनका अभिवादन किया। उन्होंने राग बैरागी भैरव में निबद्ध एक आध्यात्मिक रचना से शुरुआत की। इसके बोल थे- अब कृपा करो श्री राम...। इसे सुनाकर उन्होंने सुधीजनों को भक्तिभाव से पूरित कर दिया। इसके बाद झपताल में निबद्ध लोकप्रिय देवी स्तुति दयानी भवानी... पेश की। तबले पर गौरव चक्रवर्ती और संवादिनी पर मोहित साहनी ने संगत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रात 12 बजे के बाद सातवें और आठवें प्रहर में पं. देवाशीष डे, शुभंकर डे, डॉ. रागिनी सरना, जयंतिका डे, प्रियांशु घोष, अलंकृता रॉय, बागेश्वरी बोहरा, ईशान घोष, डॉ. शक्ति सोनी, प्रो. रामशंकर, डॉ. चारुचंद्र, शशि वर्मा, सितार वादन में डॉ. राजेश शाह, डॉ. श्रावणी विश्वास, प्रो. संगीता सिंह, पं. रवींद्र गोस्वामी, नीरज मिश्रा और सरोद वादन में अंशुमान महाराज आदि कलाकारों ने बागेश्री, रागेश्री, दरबारी, जैजैवंती, मालकौंस, चंद्रकौंस, उषा, ब्रह्ममुहूर्त राग हिंडोल, सोहनी, शहाना, ललित और भैरवी आदि रागों में बंदिशों को विस्तार दिया। सुबह-ए-बनारस के संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा और डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कलाकारों को प्रमाणपत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सुबह-ए-बनारस के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य, जगदीश्वरी चौबे, सीमा केसरी, कृष्ण कुमार तिवारी और अंकित खत्री ने किया। इस मौके पर पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, ख्यात फिल्म निर्देशक शुभंकर घोष, योगगुरु पं. विजयप्रकाश मिश्र, डॉ. रामशंकर आदि मौजूद रहे।

ये रहे संगत कलाकार
संगत कलाकारों में तबले पर पं. कुबेरनाथ मिश्रा, पं. ललित कुमार, पंकज रॉय, राजेश मिश्रा, अंकित कुमार सिंह, डॉ. अभिनव आचार्य, डॉ. चंदन विश्वकर्मा, देव नारायण मिश्र, सिद्धार्थ चक्रवर्ती, पीयूष कुमार, कृष्ण कुमार उपाध्याय और रुद्रांश सिंह ने संगत की। हारमोनियम पर पंकज शर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, हर्षित उपाध्याय, हर्षित पाल, मोहित साहनी और वागिशा पांडेय ने संगत दी। गायन व गिटार पर राघवेंद्र कुमार, मोहित परोहा और शुभ मिश्रा, बांसुरी पर शनिष ज्ञावली, सुधीर कुमार गौतम और महेश कुमार महतो, सितार पर बुधादित्य प्रधान, सारंगी पर अनीश और पखावज पर आदित्य दीप ने संगत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed