{"_id":"65970e411171aa140b0dd851","slug":"asi-seeks-time-to-file-survey-report-of-gyanvapi-varanasi-news-c-20-vns1013-472290-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एएसआई ने ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एएसआई ने ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए मांगा समय
विज्ञापन
वाराणसी। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रशांत कुमार सिंह की अदालत में बृहस्पतिवार को ज्ञानवापी से जुड़े और वर्ष 1991 से लंबित वाद प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के मामले की सुनवाई हुई। लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशानुसार अदालत में ज्ञानवापी की एएसआई सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने की मांग रखी। इस पर एएसआई के स्टैंडिंग गवर्निंग काउंसिल अमित श्रीवास्तव ने कुछ और समय देने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 19 जनवरी तय कर दी है।
लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद मित्र के आवेदन पर मुकदमे की पत्रावली तलब होकर सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रशांत कुमार सिंह की अदालत में बीते दिनों आ गई थी। वाद मित्र ने आवेदन पत्र की प्रति एएसआई के स्टैंडिंग गवर्निंग काउंसिल अमित श्रीवास्तव को दी। साथ ही, सर्वे की रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। अदालत में उपस्थित अमित श्रीवास्तव ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश एएसआई के महानिदेशक के लिए है। उनको सूचित करने और रिपोर्ट की प्रति तैयार होने में समय लगेगा।