{"_id":"65db16038ea11f4fc202cee4","slug":"ashoka-institute-convocation-ceremony-in-varanasi-24-got-medals-344-got-degree-2024-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अशोका इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में 24 को पदक, 344 मेधावियों को मिली उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अशोका इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में 24 को पदक, 344 मेधावियों को मिली उपाधि
Sun, 25 Feb 2024 03:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 03:59 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में दीक्षांत समारोह के दीक्षांत समारोह के दौरान मेडल और पदक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (लखनऊ) के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बच्चों के सफलता के कई मंत्र दिए।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के साथ एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में दीक्षांत समारोह में 24 मेधावियों को पदक और 344 को उपाधि दी गई। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (लखनऊ) के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि इंजीनियर डॉक्टर तो सभी संस्थान से निकलते हैं। उद्देश्य यही होना चाहिए कि संस्थान से एक अच्छा इंसान बनकर निकलें।
विज्ञापन
संस्थान में आठवें दीक्षांत समारोह में कुलपति ने कहा कि डिग्री और प्लेसमेंट मिलने के बाद छात्रों के अंदर स्वार्थ की भावना नहीं होनी चाहिए। दूसरों के लिए अच्छा सोचना, अभिभावक एवं अन्य लोगों का सम्मान करना, सफलता का श्रेय दूसरों को देना, इसी सोच को विकसित करने की जरुरत है।
विज्ञापन
संस्थान के चेयरमैन इं. अंकित मौर्य ने बताया कि छात्रों के लिए इस साल नया तकनीकी कोर्स बीटेक (एआईएमएल) शुरू किया गया है। वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्य ने बताया कि हर साल विश्वविद्यालय के टॉपर्स लिस्ट में संस्थान के विद्यार्थी अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। कार्यक्रम में संस्थापक इं. अशोक कुमार मौर्य, डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव, डॉ. बृजेश सिंह, रजिस्ट्रार असीम देव, प्रो. सीपी मल्ल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनको मिला पदक
इस दौरान सिविल से सुमित सिंह, कंप्यूटर साइंस से वैशाली आर्या, इलेक्ट्रिकल से निकिता मौर्या, इलेक्ट्रानिक्स से वैभव श्रीवास्तव, मैकेनिकल से अमरजीत चौहान, बायोटेक से समीक्षा मौर्या, बी. फार्मा से बुशरा ताज और एमबीए में वर्तिका मौर्या को स्वर्ण पदक मिला। साथ ही सिविल से अभिषेक राय, आमोद कुमार, कंप्यूटर साइंस से अभिषेक मौर्या, इलेक्ट्रिकल से आशीष कुमार यादव, इलेक्ट्रानिक्स से आकाश गुप्ता, मैकेनिकल से शशिकांत गुप्ता, बायोटेक से सुधीर मौर्य, बी.फार्म से रिन्नी सिंह, एमबीए में निशा सिंह को रजत पदक दिया गया। इसके अलावा आठ छात्रों को कांस्य पदक भी मिला।